बाल-बाल बचे बिहार के CM नीतीश कुमार, छठ घाटों का निरीक्षण करते समय खंभे से टकराई नाव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना के गंगा के किनारे छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उनकी नाव जेपी सेतु के एक खंभे से टकरा गई। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से मुख्यमंत्री और नाव में सवार सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ छठ घाटों का निरीक्षण करने गए थे। वह स्टीमर पर सवार होकर घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। जैसे ही स्टीमर जेपी सेतू के पास पहुंची, वैसे ही वह सेतु के एक पोल से टकरा गई।

Recommended Video

    Patna में Nitish Kumar कर रहे थे Chhath Ghats का निरीक्षण, खंभे से टकराई नाव | वनइंडिया हिंदी *News
    cm nitish kumar

    इस वजह से हुआ हादसा
    बताया जा रहा है कि गंगा नदी में अधिक जलस्तर होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है। क्योंकि जब नाव जेपी सेतु के पास पहुंची तो पानी की लहर तेज हो गई, जिससे नाव की गति बदल गई और वह खंभे से टकरा गई। खंभे से टकराने की वजह से नाव अनियंत्रित भी हो गई थी। वहीं, दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस हादसे की वजह से मामूली चोटे भी आई हैं।

    वहीं, प्रशासन का कहना है उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। हालांकि, इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री का बयान अभी नहीं आया है। वनइंडिया हिंदी की टीम की तरफ से उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

    इन घाटों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर पटना के नासरीगंज घाट, पटना सिटी घाट, भद्र घाट, महेंद्रु घाट सहित अन्य घाटों का आज निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने घाटों पर लाइट, साफ- सफाई सहित अन्य कार्यों को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।

    बिहार में धूमधाम से मनाया जाता है छठ पर्व
    छठ का पर्व मुख्यत: बिहार में धूमधाम से मनाया जाता है। उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के बाद यह पर्व समाप्त हो जाता है। छठ पर्व के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं सात या ग्यारह बार पानी में ही खड़ी होकर परिक्रमा करती हैं। इसके बाद एक दूसरे को प्रसाद देकर व्रत खोलती हैं। ये प्रसाद मिठाई, ठेकुआ या केला होता है।

    ये भी पढ़ें- खटीमा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, धान मण्डी का किया औचक निरीक्षण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+