Bihar Chunav: बीजेपी के लिए Prashant Kishor बन गए हैं चुनौती? अमित शाह ने बनाई खास रणनीति
Bihar Chunav Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर (पीके) एक महत्वपूर्ण फैक्टर बनकर उभरे हैं। उनकी पार्टी जनसुराज इस बार मैदान में है और प्रशांत किशोर महागठबंधन और एनडीए (NDA) दोनों पर ही हमलावर हैं। पीके ने मंगल पांडेय और सम्राट चौधरी जैसे नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी पर भी उन्होंने ऐसे ही गंभीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों के मुताबिक खबर मिली है कि बीजेपी ने प्रशांत किशोर से निपटने के लिए खास प्लान बनाया है।
युवा वोटर्स का झुकाव पीके की ओर होने की बात कई चुनावी सर्वे में सामने आई है। पीके लगातार पूरे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने जनता के बीच जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराई है। बीजेपी ने अब तक प्रशांत किशोर के आरोपों को अब तक पब्लिसिटी स्टंटर करार दिया है। हालांकि, चुनाव में इसके संभावित असर को बीजेपी खूब समझ रही है।

Prashant Kishor से निपटने के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह ने अपने हालिया दौरे में प्रशांत किशोर से निपटने की रणनीति पर भी चर्चा की है। साथ ही, कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि संभावित चुनावी असर को समझते हुए सतर्कता से नजर रखने की ताकीद की गई है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की रणनीति है कि सार्वजनिक मंचों या मीडिया के सामने पीके को अधिक प्रमुखता नहीं देनी है। चुनावी असर को देखते हुए जमीन पर और बूथ स्तर पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी है। इसके लिए खास तौर पर युवाओं के बीच पार्टी कई नुक्कड़ और चुनावी सभाएं कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने रिलीज किया नया चुनावी गीत, अब जमेगा माहौल
Bihar Chunav से पहले BJP ले रही है फीडबैक
⦁ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बीजेपी ने चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर सर्वे और फीडबैक का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर फीडबैक लिया जा रहा है।
⦁ बीजेपी हाईकमान ने निर्देश दिया है कि पीके के आक्रामक हमलों के बीच जनता के बीच नीतीश कुमार की छवि को मजबूती देने का काम करना है। इसके लिए बूथ स्तर से प्रचार अभियान की निगरानी का निर्देश पार्टी हाईकमान ने दिया है।
⦁ प्रशांत किशोर की जमीन पर कितनी हवा है इसे लेकर बीजेपी निष्पक्ष तरीके से फीडबैक ले रही है। बताया जा रहा है कि अब तक का फीडबैक है कि पीके एक फैक्टर जरूर हैं। इसके बावजूद, उन्हें एनडीए के वोट बैंक में सेंध लगाने से रोकने में गठबंधन कामयाब हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Bihar Govt Scheme Update: आपके खाते में नहीं आई राशि? जानिए जीविका दीदियों के लिए नई तारीखें और योजना अपडेट












Click it and Unblock the Notifications