Bihar Chunav: नीतीश कुमार और अमित शाह की पटना में हाई प्रोफाइल मीटिंग, सीट शेयरिंग पर हो गया सब फाइनल?
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान इस महीने के अंत तक हो जाएगा। चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने और गठबंधन में सीट शेयरिंग, प्रचार रणनीति समेत दूसरे मुद्दों पर चर्चा के लिए गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। शुक्रवार को पटना में उनकी अहम बैठक सीएम नीतीश कुमार के साथ हुई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में जेडीयू और बीजेपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम फैसला हो जाएगा। गठबंधन के दूसरे साथियों के साथ इसके बाद औपचारिक बैठक कर सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा।
गृहमंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार की हाई प्रोफाइल मीटिंग में सीट शेयरिंग के अलावा कई पहलुओं पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि प्रचार रणनीति और महागठबंधन की आक्रामकता को ध्वस्त करने के मुद्दों पर भी रणनीति पर बात की जा सकती है। बिहार में इस बार दो प्रमुख गठबंधन के साथ प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी मैदान में है। ऐसे में एनडीए के लिए एंटी-इनकंबेंसी के साथ ही वोटों के बिखराव को रोकने की बड़ी चुनौती होगी।

Bihar Chunav में सीट शेयरिंग को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला
सूत्रों के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह के बीच सीट शेयरिंग को लेकर शुक्रवार को निर्णायक वार्ता हो रही है। इसके बाद सहयोगी दलों से बातचीत होगी और तय फॉर्मूला सबको बताया जाएगा। इस बैठक में प्रचार रणनीति और बूथ मैनेजमेंट पर भी चर्चा होगी। एक-दूसरे के कोर वोटों का ट्रांसफर हो सके और वोट बैंक में बिखराव न हो, इस पर बीजेपी का जोर है। गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बिहार यात्रा के दौरान प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी आने वाले चुनाव की रणनीति और कैंपेन योजना पर चर्चा की है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election: 'मैं CM बनूं, तो गलत क्या है', चिराग पासवान ने कह दी मन की बात, छिन जाएगी नीतीश की कुर्सी?
Amit Shah ने बिहार चुनाव का प्रभार लिया अपने हाथ में
बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बार विधानसभा चुनाव का मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। प्रशांत किशोर के राजनीतिक भविष्य का आकलन भले ही इन चुनाव नतीजों के बाद हो, लेकिन बीजेपी उन्हें हल्के में नहीं ले रही है। महागठबंधन के कोर वोट बैंक, सीमांचल में ओवैसी की भूमिका और एंटी-इनकंबेंसी की चुनौती से पार पाने के लिए अब बिहार में मोर्चा खुद अमित शाह ने संभाल लिया है। सूत्रों के मुताबिक शाह के बाद बीजेपी के कई बड़े नेता प्रदेश का दौरा करेंगे और चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: PM Modi के बाद अमित शाह का बिहार दौरा, भाजपा के चाणक्य का क्या है चुनावी प्लान, समझिए गणित?












Click it and Unblock the Notifications