Bihar Chunav: NDA में सीट शेयरिंग फाइनल, BJP-JDU को मिली बराबर सीटें, चिराग और मांझी को क्या मिला?
Bihar Chunav NDA Seat sharing: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग पर आखिरकार सहमति बन गई है। पटना से लेकर दिल्ली तक कई राउंड की चर्चा और बैठकों के बाद सभी साझेदार राजी हो गए हैं। बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के दिल्ली आवास पर हुई अहम बैठक के बाद सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी और जेडीयू दोनों ही बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जबकि चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें मिली हैं।
बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सीट शेयरिंग का ऐलान करते हुए कहा कि एनडीए के सभी दल एकजुट हैं और आपसी सहमति से सीट शेयरिंग पर समझौता हुआ है। जेडीयू की बीजेपी से ज्यादा सीटों पर लड़ने की मांग पूरी नहीं हुई और दोनों ही पार्टियां 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

NDA Seat Sharing: साझेदारों को मनाने में कामयाब रही बीजेपी
एनडीए में सीट शेयरिंग के लिए एक समाधान तक पहुंचना काफी जटिल था। दिल्ली से लेकर पटना तक कई राउंड बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नित्यानंद राय, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने चिराग और मांझी से अलग-अलग बात की। चिराग पासवान से दिल्ली में नित्यानंद राय और जेपी नड्डा ने अलग से बैठक की थी। जीतनराम मांझी से भी लंबी वार्ता के बाद आखिरकार बीजेपी उन्हें मनाने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: क्या बिहार चुनाव के बाद MLC बनेंगे पवन सिंह? पावर स्टार के लिए क्या है BJP का बैकअप प्लान
बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने ट्वीट किया, 'संगठित व समर्पित NDA...आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है:
भाजपा - 101 सीट
जदयू - 101 सीट
लोजपा (रामविलास) - 29 सीट
रालोमो - 06 सीट
हम - 06 सीट
एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।
Bihar Chunav: चिराग पासवान को मिली 29 सीटें
चिराग पासवान को मनाना बीजेपी के लिए काफी मुश्किल था, क्योंकि वह 40 सीटें मांग रहे थे। हालांकि, बीजेपी उन्हें मनाने में कामयाब रही और उन्हें 29 सीटें दी गई हैं। उन्हें मनाने का जिम्मा केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को दिया गया था। जीतनराम मांझी 15 सीटों की डिमांड कर रहे थे, लेकिन उन्हें 6 ही सीटें मिली हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6 सीटें मिली हैं। महागठबंधन में फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर वार्ता का दौर जारी है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार चुनाव से पहले संजय राउत ने प्रशांत किशोर की दी ये सलाह, बताया कौन होगा बिहार का अगला सीएम?












Click it and Unblock the Notifications