Bihar Chunav Kissa CM Ka: ब्लैक में टिकट खरीद देखते थे राज कपूर की फिल्में, दिग्गज नेता के शौक थे फिल्मी

Bihar Chunav Kissa CM Ka: बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और सभी दल जमकर प्रचार अभियान में जुटे हैं। दोनों ही प्रमुख गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर वार्ता चल रही है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते एनडीए और महागठबंधन दोनों की ओर से सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान हो सकता है। प्रदेश का सियासी पारा इस वक्त चढ़ा हुआ है और जमकर बयानबाजी भी हो रही है। इसी दौरान प्रदेश के कद्दावर नेताओं के कुछ पुराने किस्से भी याद किए जा रहे हैं।

बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर छात्र राजनीति के रास्ते उनकी एंट्री देश की राजनीति में हुई। हालांकि, उनके परिवार का माहौल बचपन से ही काफी राजनीतिक था, क्योंकि उनके पिता भी कांग्रेस नेता रहे थे। स्टूडेंट लाइफ में नीतीश राज कपूर की फिल्मों के दीवाने हुआ करते थे।

Bihar Chunav Kissa CM Ka

Bihar Chunav Kissa CM Ka: राज कपूर के लिए थी नीतीश की दीवानगी

किस्सा सीएम की इस सीरीज में नीतीश कुमार की जिंदगी के दिलचस्प पहलू के बारे में जानते हैं। बिहार की सत्ता पर पिछले 20 साल से अपनी पकड़ बनाने वाले नीतीश छात्र जीवन में राज कपूर की फिल्मों के दीवाने थे। इंजीनियरिंग कॉलेज में ही उनके दोस्त और क्लासमेट रहे अरुण सिन्हा ने अपनी किताब 'नीतीश कुमारः द राइज़ ऑफ़ बिहार' में उनके इस शौक के बारे में लिखा है। उन्होंने किताब में लिखा है कि नीतीश पढ़ने में काफी अच्छे थे और उन्हें 150 रुपये की स्कॉलरशिप भी मिलती थी। इस पैसे से वह सिर्फ दो ही शौक पूरे करते थे, एक मैगजीन और किताबें खरीदने का और दूसरा राज कपूर की फिल्में देखने का।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: 100 सीटों की डिमांड के बदले 58 पर ही राजी, कांग्रेस फिर हुई RJD के सामने नतमस्तक?

राजनीति और फिल्में दो ही शौक थे बिहार के CM के

अरुण सिन्हा ने अपनी किताब में बताया है कि राज कपूर के लिए उनकी दीवानगी इस कदर थी कि वह कभी भूलकर भी उनकी फिल्मों पर किए मजाक बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। कई बार तो वह ब्लैक में टिकट खरीदकर भी फिल्में देख लेते थे। सिन्हा ने बताया कि पढ़ने और राज कपूर की फिल्मों के शौक को छोड़ दें तो उन्हें बाकी किसी चीज का शौक नहीं था। वह राजनीति को लेकर हमेशा उत्साहित रहते थे और उन्होंने अपने लिए कभी छोटा सपना नहीं देखा।

दल-बदल के बावजूद सत्ता में बने रहे हैं Nitish Kumar

नीतीश कुमार की राजनीति देखें, तो दल-बदल के बाद भी उनकी प्रासंगिकता कभी कम नहीं हुई। 2015 विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरजेडी के साथ चुनाव लड़ा था। सरकार बनाने के बाद उन्होंने पलटी मार ली और फिर बीजेपी के साथ चले गए। 2020 में बीजेपी के साथ चुनाव लड़े, लेकिन फिर पलटी मार गए और महागठबंधन में शामिल हो गए। इसके बाद फिर उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया और 2024 का लोकसभा चुनाव साथ में लड़ा।

अब 2025 का विधानसभा चुनाव भी एनडीए के साथ ही लड़ रहे हैं। इसके बावजूद आज भी लालू यादव खुले तौर पर कभी नहीं कह रहे हैं कि नीतीश के लिए उनके दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं। राजनीति में ऐसी अजातशत्रु जैसी स्थिति बनाना आज के दौर में दुर्लभ ही है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh चुनाव लड़ेंगे या नहीं? कर दिया ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+