Bihar Election 2025: बक्सर से ब्रह्मपुर तक बाहुबली से लेकर IPS तक, इन चर्चित चेहरों ने दाखिल किया पर्चा
Bihar Election 2025: पूर्वी बिहार के तीन विधानसभा क्षेत्रों से कई दिग्गज नेताओं ने अपना चुनावी पर्चा भरा है। इस क्षेत्र की राजनीति इस बार लोकप्रिय होगी, कई बाहुबली नेताओं ने अपने वर्चस्व के खातिर सियासी सरजमीं तेज हो गयी है|
जिसमें हुलाश पांडेय, संजय कुमार तिवारी, राकेश विशेष्वर ओझा, हर्षवर्धन और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने नामांकन किया| गौरतलब हो की बक्सर सदर से लेकर ब्रह्मपुर तक की जनता अपने उम्मीदवार पर भरोसा जता रहे है आइये जानते है इनके बारे में....

बक्सर से ये दिग्गज मैदान में...
संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी बक्सर सदर से वर्त्तमान में कांग्रेस पार्टी से विधायक है, साल 2015-2025 तक विधायक हैं| विधानसभा क्षेत्र 200 से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया , इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने संजय कुमार तिवारी पर अपना भरोसा जताया है|
अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान को उन्होंने प्राथमिकता दी है। बिहार सदन में अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आवाज भी उठाया हैं| संजय कुमार तिवारी ब्राह्मण जाति के हैं|
हुलाश पांडेय चिराग पासवान के पार्टी से इस बार फिर ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 199 से उम्मीदवार चुने गए हैं| इनकी छवि बाहुबलियों के लिस्ट में रहा है, इन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है लेकिन अपने क्षेत्र की जनता से अपार स्नेह इनको मिलता है|
हुलाश पांडेय ने भी अपना नामांकन दाखिल किये, हुलाश पांडेय सामाजिक सेवा और युवाओं के बीच सक्रियता के लिए लोकप्रिय हैं। भोजपुर से पूर्व में एमएलसी के भी रह चुके हैं , बाहुबली सुनील पांडेय के भाई है, ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में भी इनका नाम चर्चित था|
IPS अफसर तक का चुनावी दांव
आनंद मिश्रा जो बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र 200 से बीजेपी पार्टी के नए उम्मीदवार हैं, इससे पहले जनसुराज पार्टी से जुड़े,19 अगस्त 2025 को उन्होंने भाजपा (BJP) में शामिल होने की घोषणा किये| बक्सर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़े| आनंद मिश्रा 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी (Assam‑Meghalaya) कैडर में सेवा दे चुके हैं| मास्टर की डिग्री Police Management में हासिल की, उनकी पैतृक भूमि बक्सर (बिहार) की है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर के.के तिवारी के पुत्र हर्षवर्धन कांग्रेस पार्टी छोड़ जनसुराज का थामा दामन , हर्षवर्धन को जनसुराज ने टिकट देते हुए कहा विजय भवः। बक्सर सदर 200 से चुनावी मैदान में उतर चुके है और इन्होने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है| इनका मुख्य उद्देश्य है , बक्सर की जनता को रोजगार और शिक्षा में वृद्धि बढ़ाना
विषेश्वर ओझा के पुत्र राकेश ओझा ने शाहपुर विधानसभा सीट से भाजपा (BJP) के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। राकेश ओझा, जो कि पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विषेश्वर ओझा के बेटे हैं, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र 198 से भाजपा की टिकट पर नामांकन पत्र दाखिल किया है।राकेश ने विकास, शिक्षा, युवा रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्टर में सुधार को अपने प्रमुख चुनावी मुद्दे के रूप में सामने रखा है।












Click it and Unblock the Notifications