Bihar Chunav 2025: सर्वे में आखिर तेजस्वी यादव की लोकप्रियता क्यों हुई कम? ये 3 कारण हैं जिम्मेदार

Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति में इस वक्त जमकर ड्रामा और एक्शन देखने को मिल रहा है। कभी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर मार्च निकालते हैं, तो कभी नीतीश कुमार और बीजेपी विपक्ष पर पलटवार करते हैं। चुनावी मौसम में आने वाले सर्वे भी राजनेताओं और पार्टियों की धड़कनें बढ़ा रही हैं।C-Voter के मासिक ट्रैकर सर्वे के आधार पर, तेजस्वी यादव की लोकप्रियता में तेजी से गिरावट आ रही है। दूसरी ओर हालिया अपराधिक घटनाओं के बावजूद नीतीश कुमार की लोकप्रियता ठीक हुई है और प्रशांत किशोर का तेजी से उभार हो रहा है।

C-Voter सर्वे के अनुसार, तेजस्वी यादव की लोकप्रियता फरवरी 2025 में 41% से घटकर जुलाई 2025 में 35% हो गई है. इस 6% की गिरावट के पीछे कई कारण हैं। जाति की राजनीति से इतर रोजगार और पलायन रोकने की बात कर रहे प्रशांत किशोर की लोकप्रियता में उछाल आया है। उनकी लोकप्रियता 14 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी तक पहुंच गई है। तेजस्वी यादव की लोकप्रियता में गिरावट की कई वजहें हैं।

Bihar Chunav 2025

Bihar Chunav 2025: तेजस्वी यादव कहां चूक रहे हैं?

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की लोकप्रियता में गिरावट की कई वजहें हैं। इसमें उनका मीडिया पर हमलावर होने से लेकर यादव जाति में आक्रोश और पारिवारिक विवाद जैसे कारण माने जा रहे हैं। जानें तेजस्वी की लोकप्रियता घटने के पीछे कौन से 3 कारण अहम रहे हैं:

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: ये लोग कलम वाले नहीं,कट्टा वाले हैं, प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर किया तीखा हमला, क्यों कहा ऐसा

1) मोतिहारी में अजय यादव की हत्या के बाद आरजेडी और तेजस्वी यादव ने जैसी प्रतिक्रिया दी है, उससे यादवों के एक हिस्से में भी नाराजगी है। बहुत से लोगों तक यह संदेश गया है कि इस हत्याकांड पर जैसा आक्रोश और विरोध आरजेडी की तरफ से होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ। बता दें कि अजय की मौत मुहर्रम जुलूस में हिंसा के दौरान हुई थी। आरजेडी का कोर वोट बैंक यादव और मुस्लिम ही हैं।

2) मीडिया के ऊपर तेजस्वी यादव लगातार हमलावर हैं। कभी वह अखबारों को सुधर जाने की धमकी देते हैं, तो कभी सूत्रों की तुलना मूत्र और वेस्ट से करते हैं। पढ़े लिखे युवाओं और मिडिल क्लास के बीच इसे लेकर अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। विपक्ष को इसी बहाने उनके कम पढ़े-लिखे होने पर ताना कसने का एक और मौका मिल जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'मोदी चश्मा उतार देखें', शहाबुद्दीन के जयकारे लगाने वाले तेजस्वी PM को क्यों दे रहे हैं ऐसी नसीहत?

3) इसके अलावा, लालू यादव के परिवार में हुए विवाद ने भी तेजस्वी यादव की छवि पर असर डाला है। हालांकि, वह अपने भाई पर कोई बयान नहीं दे रहे हैं, लेकिन तेजप्रताप ने मीडिया में कई इंटरव्यू दिए हैं। कुछ लोगों की सहानुभूति तेजप्रताप के साथ है और तेजस्वी की छवि इस वजह से भी नकारात्मक हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+