बिहार की इस मशहूर 'लेडी सिंघम' ने पापा के लिए छोड़ी थी नौकरी, IPS से की है शादी, खूबसूरत है Love Story
Love Story:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच बात करते हैं कि बिहार के उस 'लेडी सिंघम' की जिसने 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास करके सफलता का नया पैमाना तय किया था लेकिन 28 साल की उम्र में अचानक नौकरी छोड़कर सबको हैरत में भी डाल दिया था, जी हां आपने सही समझा हम यहां पर बात कर रहे हैं आईपीएस काम्या मिश्रा की, जिन्हें लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहकर संबोधित करते हैं।
खूबसूरती में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ने वाली काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरांगपुर की रहने वाली हैं, जहां से हमारे देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आती हैं।

जाने-माने बिजनेस मैन की ये बेटी काम्या शुरू से ही काफी मेधावी रही हैं, दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली काम्या ने साल 2019 में यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 172 हासिल की थी, उस वक्त ये मात्र 22 साल की थीं।
आईपीएस अवधेश सरोज से प्रेम विवाह (Love Story)
इन्हें पहले हिमाचल कैडर आवंटित हुआ था लेकिन ये इसके बाद बिहार कैडट स्थानांतरित कर दी गईं, वजह थी शादी , दरअसल इन्होंने आईपीएस अवधेश सरोज से प्रेम विवाह किया है और उन्हें बिहार कैडेट मिला है इसलिए काम्या भी शादी के बाद बिहार ही शिफ्ट हो गईं। दोनों की प्रेमकहानी काफी दिलचस्प रहीं, दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग कैंप में हुई थीं।
काम्या को देखते ही अवधेश सरोज ने दिल दे दिया था (Love Story)
बलां की खूबसूरत काम्या को देखते ही अवधेश सरोज ने दिल दे दिया था, दोनों में पहले मित्रता हुई और उसके बाद दोनों शादी करने का फैसला कर लिया। आपको बता दें कि अवधेश सरोज मूल रूप से राजस्थान के करौली के रहने वाले हैं, उन्होंने आईआईटी मुंबई से स्नातक करने के बाद UPSC की परीक्षा देने के बारे में सोचा था और दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की।

2019 बैच के आईपीएस अधिकारी (Love Story)
तैयारी से पहले वो जोधपुर और नासिक के कोचिंग सेंटरों में JEE के छात्र-छात्रों को पढ़ाया भी करते थे, वो साल 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अपने तेज-तर्रार अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अवधेश-काम्या में साल 2021 ने उदयपुर में शानदार अंदाज में शादी की थी।

मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी का केस
दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहते हैं। काम्या ने अपने थोड़े से कार्यकाल में ही काफी ऐसे काम किए जिससे वो महिलाओं के बीच में काफी लोकप्रिय रही हैं, यही नहीं सियासी गलियारों में भी उनका नाम काफी चर्चित रहा था क्योंकि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी का केस उन्हें सौंपा गया था।
28 साल की उम्र में काम्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया
लेकिन अगस्त 2024 में 28 साल की उम्र में काम्या ने अपने पद से अचानक से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया था, लंबे समय तक लोग इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश करते रहे लेकिन जब काम्या ने ये बताया कि उन्होंने अपनी नौकरी अपने पापा के लिए छोड़ दी तो हर कोई हैरान रह गया था।

दरअसल उनके पापा राजकुमार मिश्रा खनन और इस्पात क्षेत्र के बड़े बिजनेसमैन हैं और काम्या उनकी इकलौती संतान हैं, उन्होंने अपने फैमिली बिजनेस के लिए अपनी जॉब को टाटा-बॉय बॉय कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications