Pawan Singh को मिला नया प्यार? कौन है ये कातिल हसीना जिसे पॉवर स्टार ने दिया फिल्म का ऑफर?
Pawan Singh: शो 'राइज एंड फॉल' से घर-घर चर्चित हुई आकृति नेगी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं, अपनी खूबसूरती और स्टाइल से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आकृति के बारे में शो के दौरान ये कहा गया था कि भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह को काफी पसंद करती हैं और यही नहीं पवन सिंह भी उनकी ओर आकर्षित हैं और इसी कारण उन्होंने आकृति को अपने साथ अपनी फिल्मों में काम करने का ऑफर भी दिया था।
अशनीर ग्रोवर के शो 'राइज एंड फॉल' में दोनों कलाकारों को अक्सर साथ में देखा भी गया था, जिससे उनके रिश्तों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, सोशल मीडिया पर तो यहां तक कह दिया गया था कि पवन सिंह जल्द ही आकृति को प्रपोज करने वाले हैं।

लेकिन शो के खत्म होने के बाद से आकृति अपने काम पर लौट गईं तो वहीं पवन सिंह बिहार चुनाव 2025 में भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक के रूप में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।
क्या सच में आकृति नेगी एक्टर Pawan Singh को पसंद करती हैं?
क्या सच में आकृति एक्टर पवन सिंह को पसंद करती हैं? क्या सच में पवन सिंह और उनके बीच कुछ था? इस बारे में खुलकर आकृति ने बात की है। 'बॉबीलुड बबल' को दिए एक इंटरव्यू में आकृति ने जो कहा उससे रियलिटी शो की सच्चाई सामने आ गई है।
Pawan Singh को पवन भैया कहती हूं: आकृति नेगी
आकृति ने साफ किया कि 'जब हमें स्क्रिप्ट समझाई गई थी तो मुझे एहसास नहीं था कि हमारे बीच लव-एंगल को दिखाया जाएगा। मैं तो पवन सिंह को 'पवन भैया' कहती हूं।'
पवन सिंह को मुझसे पूछना था कि क्या 'आप मुझसे शादी करेंगी?'
उन्होंने बताया कि 'उन्होंने पहले दिन ही पवन सिंह को 'भैया' कहा था, लेकिन मेकर्स ने 'भैया' वाले हिस्से को हटाकर लव एंगल दिखा दिया था, मैं खुद हैरान थी, जब फिनाले में मुझे ऐसी स्क्रिप्ट मिली जिसमें पवन सिंह को मुझसे पूछना था कि क्या 'आप मुझसे शादी करेंगी?' मेरे लिए वह बहुत ही ज़्यादा शॉकिंग था, मैं पवन जी की बहुत इज्जत करती हूं, वह मेरे भैया जैसे हैं, फिर मुझे ऐसा करने को क्यों कहा गया?'

'पर्दे पर हीरो-हिरोईन बनना थोड़ा अजीब है'
हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि पवन सिंह ने उनसे फिनाले में भी साथ में फिल्म करने का ऑफर दिया था, उस फिल्म में वो हीरो और मैं अभिनेत्री रहूंगी, ऐसा कहा था, मेरे लिए तब भी ये अजीब बात थी क्योंकि मैं तो उन्हें भईया बोलती हूं, ऐसे में पर्दे पर हीरो-हिरोईन बनना थोड़ा अजीब है लेकिन आगे कभी ऐसा कुछ सामने आता है तो सोचा जाएगा, हालांकि वो मुझे कास्ट करने के लिए सीरियस लग रहे थे। फिलहाल रियलिटी शोज में जो भी हुआ वो सही नहीं था।
क्या Pawan Singh सच में करेंगे आकृति के साथ में फिल्म?
आकृति की बातों ने दो गंभीर बातों पर प्रकाश डाला है, उनकी बातों से लगता है कि रियलिटी शोज Real; नहीं स्क्रीप्टेड है और वहीं दूसरी ओर पवन सिंह कहीं ना कहीं उनमें इंटरेस्टेड हैं। फिलहाल क्या सच और क्या झूठ, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं आकृति के इस बयान ने सोशल मीडिया पर पवन सिंह को लेकर बातें करने का एक नया मौका दे दिया। कुछ लोगों ने तो लिख दिया है कि 'लगता है कि पवन सिंह का दिल आकृति के लिए धड़क रहा है, अरे वो इन्हें भैया कह रही है, वो थोड़े ही इन्हें बहन बोल रहे हैं।'

कौन है आकृति नेगी?
- आकृति नेगी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, उनके डांस वीडियो बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं।
- आकृति 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' में भाग ले चुकी हैं और 'स्प्लिट्सविला 15' की विनर भी रह चुकी हैं।
- राइज एंड फॉल में वो रनरअप रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications