Tejashwi Yadav: 36 के हुए ' तेजस्वी', परिवार संग काटा केट, पीले रंग की ड्रेस में नजर आईं पत्नी राजश्री
Tejashwi Yadav Birthday: आज महागंठबंधन के सीएम तेजस्वी यादव अपना 36 बरस के हो गए हैं, राजद नेता और कार्यकर्ता इस बात का जश्न मना रहे हैं और नाच-गा रहे हैं। रात 12 बजे तेजस्वी वे अपने परिवारवालों के साथ बर्थडे केक काटा, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव पीले रंग के नाईट सूट में दिखाई पड़ रही हैं, आपको बता दें कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद राजश्री जरा तस्वीरों और सार्वजनिक मंचों में कम ही दिखाई पड़ रही हैं।
यहां तक कि वो चुनाव प्रचार का भी हिस्सा नहीं है लेकिन पति के जन्मदिन पर वो भी फैमिलीवालों के साथ हंसते हुए और ताली बजाते नजर आ रहीं हैं। इस दौरान टेबल पर 3 केक रखे नजर आए, आपको बता दें कि तेजस्वी के जन्मदिन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और उनके समर्थक उन्हें विश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि तेजस्वी ने दिसंबर 2021 में परिवार की सहमति से दिल्ली की रहने वाली रेचल गोडिन्हो से शादी की थी। वो ईसाई धर्म की हैं, उनका शादी के बाद नाम राजश्री हो गया है। जिसे लेकर अक्सर तेजस्वी और उनके परिवार वालों पर आरोप लगते रहते हैं कि वो सभी धर्मों को मानने का दिखावा करते हैं, हालांकि यादव परिवार हमेशा कहता आया है कि राजश्री का नाम उनकी मर्जी से बदला गया है।
राजश्री को Tejashwi Yadav ने शादी से पहले 12 साल डेट किया
मालूम हो कि मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली राजश्री को तेजस्वी ने शादी से पहले 12 साल डेट किया था, दोनो साथ में स्कूल में पढ़ा करते थे। आज इस पावर कपल को दो बच्चे हैं। मालूम हो कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को पटना, बिहार में हुआ। उनके पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी दोनों ही बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तेजस्वी यादव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम से की।

क्रिकेट में करियर बनाना चाहते थे Tejashwi Yadav
पढ़ाई के बाद वे क्रिकेट में करियर बनाना चाहते थे। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (IPL) टीम के सदस्य के रूप में खेला और कुछ घरेलू मैचों में हिस्सा भी लिया। हालांकि, बाद में उन्होंने क्रिकेट छोड़कर राजनीति में कदम रखा। तेजस्वी यादव ने 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा और राघोपुर सीट से जीत हासिल की। नीतीश कुमार और लालू यादव के महागठबंधन की सरकार बनने पर तेजस्वी को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने 26 साल की उम्र में डिप्टी सीएम की कुर्सी संभाली थी।

Tejashwi Yadav क्या बन पाएंगें मुख्यमंत्री?
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने पार्टी का नेतृत्व किया और मुख्य विपक्षी दल के नेता बने। तेजस्वी यादव आज बिहार में युवा नेतृत्व का चेहरा हैं। उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाई है, उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार के चुनाव में उन्हें ही जनता का साथ मिलेगा, अब उनके दावे कितने सही साबित होते हैं , ये तो आने वाली 14 नवंबर की तारीख को पता चलेगा, जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे। आपको बता दें कि बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण का चुनाव हो चुका है और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा।













Click it and Unblock the Notifications