'हम कहीं नहीं जा रहे हैं, यहीं रहेंगे', बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने राजनीतिक भविष्य पर लगाई मुहर

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार (11 जुलाई) को स्पष्ट कहा कि वे "कहीं नहीं जा रहे" और "यहीं रहेंगे"।

एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "मैं अब कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं यहीं हूं। 2005 से पहले सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया था। हमने सभी के लिए काम करना शुरू किया।" असल में पिछले कई दिनों से ये रिपोर्ट चल रही थी कि नीतीश कुमार का राजनीतिक भविष्य खतरे में है और विधानसभा चुनाव के बाद एक्टिव राजनीति नहीं करेंगे।

Bihar CM Nitish Kumar

RJD और कांग्रेस के साथ गठबंधन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

नीतीश कुमार ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में दो बार RJD और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, लेकिन दोनों बार अनुभव निराशाजनक रहा। उन्होंने कहा, ''हम थोड़े समय के लिए उनके साथ थे और उन्होंने तरह-तरह की हरकतें शुरू कर दीं।''

वहीं दूसरी ओर RJD नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही नीतीश कुमार की महागठबंधन में वापसी की संभावना को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था, "कभी नहीं, कोई संभावना नहीं...एक गलती के बाद किसी को माफ किया जा सकता है, लेकिन उन्होंने एक ही गलती दो बार की है। अब वे जहां भी जाएं, सिर्फ एक बोझ बनकर रहेंगे।"

बिहार चुनाव के पहले सियासी गलियारों में हलचल तेज है और इस बीच नीतीश कुमार का यह बयान साफ संकेत देता है कि वे खुद को अभी भी दौड़ में पूरी तरह बनाए रखना चाहते हैं।

नीतीश बोले- 'पहले पहले महिलाओं को कोई पूछता था जी'

नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि इन दलों ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया।
नीतीश कुमार ने कहा, ''पहले महिलाओं को कोई पूछता था जी, कोई नहीं पूछता था...हमने उनके लिए काम किया है और आज वो देखिए बिहार में अच्छा कर रही हैं। हमने सबके लिए, खासकर से महिलाओं के लिए काम किया है, जिन्हें पहले पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया था।''

नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए उन्हें ध्यान और समर्थन दिया। नीतीश कुमार बोले, "हमने पंचायतों में 50% और सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देकर महिलाओं को प्राथमिकता दी है। हमने पुरुषों, महिलाओं और दलितों सभी के लिए काम किया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+