Bihar Chunav 2025: भाजपा ने जारी की 52 जिला प्रभारियों की लिस्‍ट, देखें किसे किस जिले की मिली जिम्‍मेदारी

बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावना है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन चुनाव की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। चुनाव कीतारीख की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों के बीच चुनावी जंग अभी से छिड़ चुकी है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।

10 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के आगामी विधानसभा को देखते हुए 52 जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। यह सूची भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश के आधार पर जारी की गई है।

bjp

भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अपने 52 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पटना, पूर्णिया, औरंगाबाद, दरभंगा, मधुबनी जैसे जिलों के लिए नए प्रभारियों की सूची जारी की गई है।

देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी?

bjp list 1
bjp list 2
bjp list 3
bjp list 4

बिहार वोटर लिस्‍ट गहन पुनरीक्षण

गौरतलब है कि चुनाव आयोग नेबिहार वोटर लिस्‍ट की विशेष गहन जांच करवाए जानें का निर्णय लिया था‍, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लकर आरोप लगाया गया था कि कि इस प्रक्रिया के ज़रिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। इस याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार वोटर लिस्‍ट की पुनरीक्षण को लेकर क्‍या कहा?

इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के काम पर रोक नहीं लगाई जा सकती और बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जारी रहेगा। हालांकि, इसने चुनाव आयोग से चल रहे अभ्यास के तहत मतदाता गणना के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और राशन कार्ड को वैध दस्तावेज के रूप में शामिल करने पर विचार करने का आग्रह किया। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+