'राहुल गांधी मिसिंग',चुनाव से पहले बिहार में बवाल,अमित मालवीय ने पोस्टर शेयर कर कहा-इन्हें बिहार की परवाह नहीं

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनावी माहौल के बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें 'बिहार से गायब नेता' करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की पूरी तरह अनदेखी की है और कांग्रेस को महागठबंधन में हाशिये पर ला दिया है।

मालवीय ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक एनिमेटेड पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि राहुल गांधी मिसिंग हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को न बिहार की चिंता है, न गठबंधन की, क्योंकि वे छुट्टियों और वीडियो ब्लॉग में ज्यादा व्यस्त हैं। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है, खासकर तब जब राहुल गांधी आज तेजस्वी यादव के साथ बिहार में अपनी पहली रैली करने वाले हैं।

Bihar Chunav 2025

'गायब राहुल गांधी' का पोस्टर शेयर

अमित मालवीय ने एक्स (X) पर राहुल गांधी की एक एनिमेटेड पोस्टर शेयर की, जिस पर लिखा था- "MISSING - LAST SEEN 59 DAYS AGO IN BIHAR।" यानी "गायब - आखिरी बार 59 दिन पहले बिहार में दिखे थे।"

ये भी पढ़ें: 'पीसी कर के दें जानकारी', मुकेश सहनी ने सीट शेयरिंग पर मतभेद की बात मानी, BJP में जाने की अटकलों पर क्या कहा?

मालवीय ने अपने पोस्ट में लिखा, "राहुल गांधी को बिहार आए करीब दो महीने हो गए। कोलंबिया में छुट्टियां मनाने और वीडियो ब्लॉग बनाने के बीच उन्हें न बिहार की फिक्र है, न गठबंधन की। नतीजा साफ है - कांग्रेस अब महागठबंधन में हाशिये पर है।"

'लालू परिवार ने बिहार को लूटा' का आरोप

उन्होंने आगे कहा, "बिहार की जनता जानती है कि कांग्रेस-आरजेडी को वोट देने का मतलब उन लोगों को सत्ता में लाना है जो बिहार के लिए नहीं, अपने लिए काम करते हैं। लालू परिवार ने हमेशा अपना घर भरा, जबकि बिहार गरीब और पिछड़ा रह गया।"

बुधवार को राहुल गांधी बिहार में अपनी पहली चुनावी रैली करने जा रहे हैं। वे राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रैली करेंगे। दोनों की सभाएं मुजफ्फरपुर और दरभंगा में होंगी।

बिहार चुनाव में एनडीए बनाम महागठबंधन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच रहेगा। महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, भाकपा (माले), भाकपा, माकपा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं।
वहीं एनडीए में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा हैं।

जन सुराज ने सभी सीटों पर उतारने का किया दावा

इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बिहार में चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: 5 साल में बदल गया तेजस्वी का 'गेम प्लान'! 2020 के चुनाव से कितना अलग है इस बार का 'तेजस्वी प्रण'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+