छपराः थानेदार ने महिला को दी गाली फिर 10-10 केस ठोंक देने की धमकी, वीडियो हो गया वायरल

छपरा। बिहार के छपरा जिले में थानेदार का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में थानेदार एक महिला को सरेआम गाली दे रहे हैं और देख लेने की धमकी भी दे रहे हैं। जिसके चलते विभागीय कार्रवाई करते हुए थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह पूरा मामला छपरा के गरखा थाने का है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला के साथ मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

bihar chapra police station incharge did misbehaved with woman

इसके बाद वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद सारण के एसपी हरकिशोर राय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गरखा के थानेदार अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। लोगों का कहना था कि एक तरफ बिहार के डीजीपी पुलिस कर्मियों से लोगों के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ छपरा में गरखा के थानेदार अशोक कुमार थाने में आए लोगों के साथ न सिर्फ गाली-गलौज कर रहे हैं बल्कि उनके ऊपर 10 -10 केस ठोकने का धौंस भी दिखा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है। पीड़ित महिला के पति राजेश कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और महिला उसी सिलसिले में थाने गई थी, जहां यह वीडियो सामने आया। एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि आरोपी के परिजनों के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल जायज नहीं है। उन्होंने वायरल वीडियो की जांच के आधार पर यह कार्रवाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+