Bihar में आज से शुरू हुआ जातिगत सर्वे, तेजस्वी बोले- गरीब विरोधी है भाजपा, इसलिए इसके खिलाफ
बिहार में आज (07 जनवरी) से जाति आधारित सर्वे शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, 'यह सर्वे हमें वैज्ञानिक आंकड़े देगा, जिससे उसके अनुसार बजट और समाज कल्याण की योजनाएं बनाई जा सकें।'

Caste-based survey begins in Bihar: पिछले काफी लंबे वक्त से बिहार में जाति आधारित सर्वे की मांग को लेकर सियासत गरम रही थी। इस सर्वे की शुरूआत बिहार की राजधानी पटना में आज (07 जनवरी) से हो गई। बिहार में जाति आधारित सर्वे की शुरूआत होने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, 'यह सर्वे हमें वैज्ञानिक आंकड़े देगा, जिससे उसके अनुसार बजट और समाज कल्याण की योजनाएं बनाई जा सकें।'
Recommended Video
पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया, 'हमने पूरी तैयारी के साथ आज 7 जनवरी से जातिगत सर्वे की शुरूआत की है। प्रथम चरण 7 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक जातिगत सर्वे चलेगा, जिसमें घरों की गणना की जाएगी। दूसरा चरण अप्रैल में होगा जिसमें सामाजिक आर्थिक से संबंधित जानकारी ली जाएगी। पटना में कुल 20 लाख परिवार है जिसकी गणना प्रथम चरण में होगी।
बिहार में जातिगत सर्वे की शुरू होने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, 'आज बहुत ही ऐतिहासिक काम की शुरुआत होने वाली है। ये लालू जी का पहले से ही मांग रहा है जिससे लेकर हम सड़क पर भी उतरे थे और मनमोहन जी की सरकार ने जाति जनगणना सर्वे भी कराया था लेकिन BJP ने इसके डेटा को भ्रष्ट बता दिया था।'
तेजस्वी ने कहा कि, 'बीजेपी गरीब विरोधी है ये लोग नहीं चाहते कि जाति जनगणना हो। जब हम लोग गए तभी भी बीजेपी ने बहुत नटक किया था। आज इसकी शुरुआत हो रही है।' उन्होंने कहा कि 'यह सर्वे हमें वैज्ञानिक आंकड़े देगा, जिससे उसके अनुसार बजट और समाज कल्याण की योजनाएं बनाई जा सकें।' उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब विरोधी है। वे नहीं चाहते कि ऐसा हो।












Click it and Unblock the Notifications