Bihar Board 12th Toppers 2023: बिहार बोर्ड इंटर में लड़कियों ने मारी बाजी, तीन स्ट्रीम में किया टॉप
बिहार स्कूल बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। इस बार साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीन स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी।

Bihar Board 12th Toppers 2023: बिहार स्कूल बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने टॉप किया है। 12वीं साइंस स्ट्रीम में खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8% अंक) के साथ टॉप किया। जबकि आर्ट्स में आर्ट्स स्ट्रीम में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय की मोहाद्देसा 95% मार्क्स (475 अंक) और कॉमर्स में औरंगाबाद के एस. सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से टॉप पर रहे। जिसमें एक सौम्या शर्मा के साथ रजनीश कुमार पाठक का नाम शामिल है। दोनों ने कॉमर्स में 95% अंक (475 मार्क्स) हासिल किए।
12वीं परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड (BSEB) ने परिणाम जारी किए हैं। रिजल्ट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देखा जा सकता है। इस बार 83.07% प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। एक प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट्स की घोषणा की गई। इसके साथ ही विभिन्न स्ट्रीम में टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की गई। इस बार बिहार बोर्ड के तीन स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस से आयुषी, आर्ट्स से मोहनिशा, एवं कॉमर्स से रजनीश और सौम्या ने टॉप किया है।
बिहार स्कूल बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में करीब 13 लाख 18 हजार छात्र शामिल हुए थे। ये परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गई। बिहार बोर्ड नतीजों के अनुसार विज्ञान में कुल 8 टॉपर में चार छात्राएं हैं। जबकि कला में कुल 8 में 5 छात्राएं, वाणिज्य में 13 में 11 छात्राएं हैं। जबकि तीनों संकाय में सबसे अधिक छात्राओं ने टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाई है। बोर्ड परीक्षा परिणाम के अनुसार साइंस में 83.93 फीसदी छात्र सफल हुए। जबकि आर्ट्स में कुल 82.74 फीसदी एवं वाणिज्य में 93.35 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
