Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड का ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश, छात्र नहीं देख पा रहे 12वीं का परिणाम
Bihar Board Official Website Crash: बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने के चलतेछात्रों को रिजल्ट देखने में समस्या आ रही है।

बिहार बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित होने से साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो गई है। छात्रों को रिजल्ट देखने में समस्या आ रही है। वेबसाइट पर अधिक लोड होने की वजह से यह समस्या सामने आ रही है। अधिकारियों के मुताबिक इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा। हालांक, कई लोगों के मोबाइल फोन में नेटवर्क कमजोर होने की वजह से भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद इसका मुख्य वेबसाइट के क्रैश होने पर आप इन तीन वेबसाइट्स पर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं
1.biharboardonline.bihar.gov.in
2.onlinebseb.in
3. secondary.biharboardonline.com
वेबसाइट क्रैश होने पर SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in क्रैश हो जाने की स्थिति में स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां देखें कैसे SMS से बिहार बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR 12 Roll Number लिखकर टाइप करना होगा
2. BIHAR 12 Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा.
3. मैसेज भेजने के बाद आपका रिजल्ट मोबाइल पर तुरंत आ जाएगा
इस तरह से आप वेबसाइट क्रैश हो जाने पर एसएमएस के जरिए घर बैठे ही अपना 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications