UK Board 10th 12th Result 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब तक आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
UK Board 10th and 12th Result 2026 उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित होगा। बोर्ड की परीक्षाएं इसी महीने 20 मार्च को परीक्षाएं समाप्त हो रही हैं। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगी।
परीक्षाओं में कुल दो लाख 16 हजार 121 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए राज्यभर में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 24 नए परीक्षा केंद्र शामिल हैं। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर ही चेक कर सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलनी हैं। परीक्षाओं में कुल दो लाख 16 हजार 121 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। हाईस्कूल में 1,12,679 और इंटरमीडिएट में 1,03,442 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। देंगे। हाईस्कूल में संस्थागत छात्रों की संख्या 1,10,573 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 2,106 हैं, जबकि इंटरमीडिएट में संस्थागत 99,345 और व्यक्तिगत 4,097 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इंटरमीडिएट में कुल 1,03,442 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के मुताबिक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए हैं। जिसमें गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 मूल्यांकन केंद्र हैं। विभाग की ओर से हर मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 20 अप्रैल 2026 तक उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड 2025 के रिजल्ट की बात करें तो कक्षा 10 (High School) में 90.77% और कक्षा 12 (Intermediate) का 83.23% पास रिजल्ट रहा। वहीं 2024 में कक्षा 10 का परिणाम 89.14% और कक्षा 12 का 82.63% रहा था। कक्षा 10 में करीब 1.63% का इजाफा जबकि कक्षा 12 में लगभग 0.6% की बढ़त दर्ज की गई। सबसे खास बात ये है कि पिछले कुछ सालों से बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications