बिहार की कानून व्यवस्था पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उठाया सवाल, फेसबुक पर लिखा पोस्ट

पटना। बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिसको लेकर विपक्ष के साथ-साथ अब सरकार में शामिल भाजपा ने भी सवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर प्रदेश में बिगड़ते कानून को लेकर सवाल किया है। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा कि सुबह बेतिया से पटना की ओर चला हूं । रास्ते में सेमरा में जनता ने सड़क जाम किया था। उनसे मिलने पर पता चला कि सेमरा में आए दिन चोरी हो रही है और आज जब गांव वालों ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल हुआ।

bihar bjp state president sanjay jaiswal asked question on law and order

इसके अलावा उन्होंने लिखा कि पूर्वी चंपारण के थानों में बहुत अव्यवस्था हो गई है। रक्सौल से लेकर मोतिहारी तक लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं और मोतिहारी पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में अक्षम सिद्ध हो रहा है। रक्सौल हत्याकांड के बारे में भी मैंने बात किया था नतीजा अभी तक नहीं निकला। मैं आज स्वयं डीजीपी से मिलकर पूर्वी चंपारण जिले के कानून व्यवस्था के बारे में बात करूंगा।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पोस्ट पर विपक्ष ने हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा अपनी ही सरकार के ध्वस्त हो चुके कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना अपने आप में पाखंड है। उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार की कार्यशैली पर उनकी लचर कानून व्यवस्था को लेकर सहयोगी दल सवाल उठा रहे हैं। लेकिन तो अपने इशारों पर जदयू को नचा रही है, वह अगर फेसबुक पर लिखते हैं कि बिहार में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है, बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है, डीजीपी से मिलेंगे, तो वह डीजीपी से क्या मिलेंगे। उनके अपने दो-दो डिप्टी सीएम हैं, आप सीएम नीतीश कुमार से मिलिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+