बेगूसरायः युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर खूंटे से बांधे हाथ-पैर फिर की जमकर पिटाई

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुआ, जहां छेड़खानी के आरोप में युवक को खुटे में हाथ बांधकर लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से लोगों का मन नहीं भरा तो युवक को सिर मुड़वा कर कालिख चूना मुंह पर पोत दिया। मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के रचियाही लोचो चौक के समीप की है। बताया जाता है कि युवक ने एक लड़की के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया।

bihar begusarai villagers beat to a man in case of molestation

इसी आरोप में कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया और खूंटे में हाथ-पांव बांधकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपी युवक रहम की गुहार लगाता रहा लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी। इससे मन नहीं भरा तो लोगों ने युवक का सिर मुड़वा दिया तथा चेहरे पर काली चुना लगा दिया। लोगों के द्वारा आरोपी युवक को खूंटे में बांधकर लाठी-डंडे से पिटाई कर रहे और लोग वहां पर तमाशबीन बनकर देख रहे थे ।

पिटाई के बाद पीड़ित युवक बेहोश हो गया फिर उसके चेहरे पर पानी देकर होश में लाया गया। जैसे ही युवक को होश आया फिर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मटिहानी थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया। मटिहानी थाना अध्यक्ष माधव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक लड़की ने छेड़खानी की कोशिश करने की आवेदन दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक की पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+