लव जिहादः कोचिंग की आड़ में धर्मांतरण के लिए उकसाता था शिक्षक, एक नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराया और कर लिया निकाह
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग संचालक ने नाबालिग लड़की को प्रेम की जाल में फंसाकर उसका धर्मांतरण करवा दिया और उससे शादी कर फरार हो गया है। कोचिंग संचालक ने नाबालिग लड़की से अपना असली नाम छुपाए रखा। जब पूरा मामला तूल पकड़ने लगा तो मौका देखते ही सहयोगियों की मदद से फरार हो गया।

कोचिंग की आड़ में छात्राओं को उकसाता था
नाबालिग के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है। जानकारी के मुताबिक बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांव में मो. जसीम नाम का युवक समीर बनकर कोचिंग चला रहा था। और कोचिंग की आड़ में छात्राओं को धर्मांतरण के लिए उकसाता था। बीते साल 27 अगस्त को उसने अपनी कोचिंग की एक छात्रा को प्यार की जाल में फंसा कर उसका धर्मांतरण करा दिया।

एक नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर कराया धर्मांतरण
धर्मांतरण कराने के बाद मुस्लिम रीति-रिवाज से मस्जिद में निकाह कर लिया। निकाह के तुरंत बाद नाबालिग की उम्र 19 वर्ष बता शपथ पत्र भी दाखिल करा दिया। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज कराया। नाबालिग लड़की के पिता ने बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक को बी पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई।

लड़की को लेकर आरोपी शिक्षक फरार है
लड़की के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने संबंध तोड़ने का दबाव बनाया। इसके कुछ दिनों बाद ही वह अपने सहयोगियों की मदद से नाबालिग को लेकर फरार हो गया। जब मामला संज्ञान में आया को दोनों समुदाय के लोग आरोपित के रिश्तेदार पर लड़की को खोजने का दबाव बना रहे हैं। एसआई सुनील पांडे ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपित और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपित का फोन स्थाई रूप से बंद है।












Click it and Unblock the Notifications