Simple Kaul: जेठालाल के 'गुलाबो' की टूटी 15 साल की शादी, आखिरी क्या हुआ 'कश्मीरी पुलाव' के साथ?
TMKOC Gulabo Fame Actress Simple Kaul Hindi Updates: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गुलाबो का रोल निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री 'सिंपल कौल' (Simple Kaul) इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं, वजह इस बार कोई शो या इवेंट नहीं है बल्कि पर्सनल है।
दरअसल बिंदास अंदाज और बेइंतहा खूबसूरती की इस मल्लिका की 15 साल की शादी टूट गई है, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी दुखी हैं। अपनी एक्टिंग से लोगों को ILU-ILU कराने वाली सिंपल कौर ने खुद ही अपने तलाक की पुष्टि की है।

'ईटाइम्स' के मुताबिक अपनी 15 साल की शादी खत्म होने पर उनका कहना है कि 'ये अलगाव आपसी सहमति से हुआ है, जिसमें कोई दोषी नहीं है। आपको बता दें कि साल 2010 में सिंपल कौल ने बिजनेसमैन राहुल लूंबा से शादी की थी।'
मुझे नहीं लगता कि रिश्ता खत्म हो गया: Simple Kaul
सिंपल ने कहा कि ' हाल की बात है, यह आपसी सहमति से हुआ है और हम बहुत परिपक्व इंसान हैं। हम परिवार से भी बढ़कर हैं। यह मेरे दिमाग में नहीं आता कि यह खत्म हो गया है क्योंकि मैंने अपने जीवन के इतने साल इस इंसान को जाना है।'
'मुझे नहीं पता कि लोग खुद को कैसे अलग कर लेते हैं'
कौल ने आगे कहा कि 'जब आप शादी करते हैं, तो आपका साथी आपका परिवार बन जाता है और यह ऐसा ही रहता है। मुझे नहीं पता कि लोग खुद को कैसे अलग कर लेते हैं। मेरे मन में ऐसा नहीं होता। मैं प्यार से जीती हूं और मैं अपने जीवन में बहुत प्यार, बहुत खुशी और बहुत आध्यात्मिक जागरूकता के साथ चलती हूं।'
क्या दूरियां बनी तलाक का कारण? Simple Kaul
हालांकि सिंपल ने ये तो नहीं बताया कि तलाक क्यों हुआ? लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस तलाक की वजह 'लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप' बताई जा रही है। शादी के प्रारंभिक काल में तो सबकुछ सही था लेकिन वक्त के साथ दोनों एक-दूसरे को टाइम देने के बजाय दूर होते गए और इसी वजह से दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया।
आइए एक नजर डालते हैं Simple Kaul के अब तक के सफर पर......
- सिंपल कौल का जन्म मुंबई में हुआ
- इनके मम्मी-पापा कश्मीरी हैं, इसी वजह से फैंस उन्हें 'कश्मीरी पुलाव' भी कहते हैं।
- इन्होंने अपने शुरुआती वर्षों में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा था।
- सिंपल कौल को 'शरारत'और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'की यादगार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
- मुंबई में उनका रेस्तरां '1BHK' काफी लोकप्रिय है।
- वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ग्लैमरस तस्वीरों से सुर्खियां बटोरी थीं।












Click it and Unblock the Notifications