Anjali Raghav : 'मैं एडल्ट स्टार नहीं, पवन सिंह की टीम कर रही बदनाम', हरियाणवी एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
Anjali Raghav: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और सिंगर पवन सिंह अपने एक खास वीडियो की वजह से काफी आलोचनाओं के घेरे में हैं। वायरल वीडियो में वो हरियाणवी अभिनेत्री और सिंगर अंजलि राघव की कमर को टच कर रहे थे, जिस पर बवाल मच गया, लोगों ने पवन सिंह और अंजलि की जबरदस्त ढंग से आलोचना की।
जिसके बाद अंजलि राघव ने एक वीडियो जारी करके उस इवेंट का सच और अपने हंसने की वजह पर सफाई दी और कहा कि 'वो अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।'

बवाल फिर भी शांत नहीं हुआ, जिसके बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अंजलि राघव से माफी मांगी, जिस पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'वो सीनियर इंसान हैं और वो इस बारे में अब ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहतीं।'
Anjali Raghav ने कही चौंकाने वाली बात
इसके बाद लगा था कि मामला शांत हो गया है लेकिन नहीं पिक्चर तो अभी भी बाकी है और अब एक्ट्रेस ने जो कुछ कहा है वो वाकई हैरान करने वाला है।
'मैं एडल्ट स्टार नहीं, पवन सिंह की टीम कर रही बदनाम'
दैनिक भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में अंजलि ने कहा कि 'इस घटना के बाद से उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशानी हो रही है और 2015 में रिलीज हुए उनके गाने 'सॉलिड बॉडी' को लेकर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है, उनकी गिनती एडल्ट स्टार से कर दी गई है।'

पवन सिंह के डायरेक्टर ने उन्हें धमकाया था: Anjali Raghav
उन्होंने आगे कहा कि 'पवन सिंह के डायरेक्टर ने उन्हें धमकाया था कि इतना एटीट्यूड ठीक नहीं है। वो बहुत ज्यादा मानसिक कष्ट झेल रही हैं, अगर उनकी ट्रोलिंग बंद नहीं हुई तो वो दिल्ली में पुलिस के पास जाएंगीं।'
'मुझसे हरियाणवी इंडस्ट्री वाले भी नाराज चल रहे हैं'
उन्होंने आगे कहा कि 'यह सब पवन सिंह की पीआर टीम कर रही है। किसी ने मुझसे पहले ही कहा था कि उनकी पीआर टीम बहुत मजबूत है और आपको बदनाम कर देगी। वही हो रहा है, मुझसे हरियाणवी इंडस्ट्री वाले भी नाराज चल रहे हैं, जिसके कारण मैं और ज्यादा निराश हूं, ये सब मेरे से बर्दाश्त नहीं हो रहा है।'

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कही बड़ी बात
इस बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी इस मामले में एक्टिव हो गई हैं, उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'पवन जी को स्टेज पर इस तरह से लड़की की कमर छूने से पहले सोचना चाहिए था। वह कहते हैं कि हम कलाकार हैं, ये सब नॉर्मल है। उन्हें यह समझना चाहिए कि वहां जो भी हुआ, वह उस लड़की के पिता, भाई ने भी देखा होगा। वे तो नहीं समझते कि कौन क्या है। उनके लिए तो वह उनकी बेटी और बहन ही है लेकिन अगल क्या सोच रहा है, वो ये तय नहीं कर सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications