Darbhanga Blast Case: दोनों आतंकी भाइयों को लेकर पटना पहुंची ATS की टीम

दरभंगा। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर ब्‍लास्‍ट केस में हैदराबाद से गिरफ्तार इमरान मलिक और नासिर खान लेकर एटीएस की टीम शुक्रवार की सुबह पटना पहुंची। दोनों भाइयों को जांच एजेंसी एनआइए आज कोर्ट में पेश कर सकती है। एनआईए दोनों की ट्रांजिट रिमांड की मांग कर सकती है। हालांकि अभी उन्‍हें एटीएस बिल्डिंग में रखा गया है जहां अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि तेलंगाना काउंटर इंटेलीजेंस और बिहार पुलिस ने इमरान और नासिर को गिरफ्तार किया था। 28 जून को पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी।

bihar ats team reached patna with two terrorist in darbhanga blast case

दरअसल, 17 जून को दरभंगा में रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर विस्फोट हुआ था। इस मामले की जांच में बिहार, यूपी और तेलंगाना एटीएस के अलावा एनआईए भी शामिल है। ब्‍लास्‍ट के पीछे किसी बड़ी आतंकी साजिश की आशंका है। जैसे-जैसे मामले की तफ्तीश आगे बढ़ रही है इसके पीछे विदेशी तार और बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हो रहा है। कहा जा रहा है कि ट्रेन के अंदर पार्सल भेजने का मकसद बड़ा खतरनाक था। यह बिहार को दहलाने की साजिश थी।

एक ट्रेन के पार्सल वैन से भंडार स्थल तक कपड़ों का बंडल ले जाते समय इसमें विस्फोट हुआ था। पार्सल सिकंदराबाद से चलने वाली एक ट्रेन से आया था और विस्फोट के बाद कपड़े के बंडल में आग लग गई। दोनों भाइयों को इसी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को दोनों को फ्लाइट से पटना लाया गया। सुबह पटना एयरपोर्ट से एटीएस और एनआईए की गाड़ियों का काफिला उन्‍हें लेकर निकला और सीधे एटीएस ऑफिस ले जाया गया। बताया जा रहा है कि एटीएस और एनआईए के उच्‍चाधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+