बिहार: नीतीश सरकार पर वार करते हुए लालू यादव बोले- 15 बरस के नाकामी के खाली गाल बजाकर छिपाइबा

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया। लालू ने मौजूदा मुख्यमंत्री के कार्यकाल पर सवाल उठाए, कहा कि ''वे राज्य में 15 साल से सत्ता में हैं और नाकामी के ख़ाली गाल बजाते रहे। अब छिपा रहे हैं? लालू यह भी बोले- ''ए नीतीश! तू थक गईल बाऽडा अब जा आराम करऽअ।''

Bihar assembly elections 2020: RJDs Lalu prasad yadav Targets CM Nitish Kumar

Recommended Video

    Bihar Election 2020: चुनावी फॉर्म में नजर आए Lalu Yadav, Nitish Kumar को दी नसीहत | वनइंडिया हिंदी

    लालू यादव ने अपने आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, अब नीतीश कुमार और बीजेपी का बिहार से जाना तय है। बेरोज़गारों, किसानों, मजदूर-युवाओं ने लिया है प्रण यह। लालू ने यह भी कहा, ''कुर्सी के लालच में नीतीश कुमार ने बिहार को गर्त में पहुँचा दिया है। 2010 के चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के बाद सहयोगी दल के साथ विश्वासघात किया और 2015 में हमारे दम पर जीतने के बाद पीठ में छुरा घोंपा।''

    राजद सुप्रीमो लालू यादव नीतीश कुमार पर रोज इसी तरह हमलावर होते जा रहे हैं। लालू भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत पर छूटे हों, लेकिन बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने जोरदार हुंकार भरी है। उनकी पत्नी, बेटे और बेटी समेत पूरा परिवार बतौर स्टार प्रचारक चुनाव में उतर पड़ा है। लालू यादव खुद भी तीखे-तीखे बयानों से जदयू सरकार पर निशाने साध रहे हैं। हाल ही लालू ने कहा था कि, 'नीतीश कुमार की कोई नीति, नियम और नियत नहीं। अब तो यह नेता भी नहीं रहा।'

    Bihar assembly elections 2020: RJDs Lalu prasad yadav Targets CM Nitish Kumar


    देखिए लालू यादव के बेटों की संपत्ति का हिसाब, तेजस्वी बड़े भाई तेजप्रताप यादव से ज्यादा अमीर, गाड़ी एक भी नहीं दिखाई

    लालू के इस बयान के साथ ही उनके आॅफिशियल ट्विटर हैंडिल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया। जिसके जरिए वह नीतीश सरकार को निशाने पर ले रहे थे। अब से कुछ ही घंटों पहले ट्विटर पर लिखा गया- ''नीतीश कुमार है ऐसा मुख्यमंत्री जो किसी का नहीं हुआ.. ना छात्र का, ना बिहार का, ना मज़दूर का, ना किसान का, ना नौजवान का, ना बेरोज़गार का, ना गठबंधन सहयोगियों का, ना अपने राजनीतिक गुरुओं का... वह किसी का नहीं हो सकता। इसलिए उसे हटाइए और युवा बिहार के इस नए दौर में युवा को ही जिताइए। यहां इस तरह लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी को अगला सीएम बनवाने की अपील लोगों से की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+