लालू के बेटों की संपत्ति का हिसाब, तेजस्वी बड़े भाई तेजप्रताप यादव से ज्यादा अमीर, गाड़ी एक भी नहीं

पटना। बिहार के सबसे बड़े सियासी खानदान लालू यादव की पत्नी, बेटे और बेटी सभी विधानसभा चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक हिस्सा ले रहे हैं। दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव चुनाव भी लड़ रहे हैं। तेजप्रताप ने जहां समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा। वहीं, छोटे बेटे तेजस्वी यादव... महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। वह राघोपुर से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने नॉमिनेशन फाइल भी कर दिया। राजद के इन दोनों प्रमुख नेताओं की संपत्ति की बात की जाए तो एफिडेविट से कई बातें पता चल जाएंगी।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Tejashwi Yadav बड़े भाई Tej Pratap से ज्यादा अमीर | वनइंडिया हिंदी
    लालू यादव के बेटों के पास कितनी संपत्ति?

    लालू यादव के बेटों के पास कितनी संपत्ति?

    दोनों ने नामांकन भरते समय चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया। जिसके अनुसार, तेजस्वी बड़े भाई तेजप्रताप से ज्यादा अमीर हैं। उनके पास 5.88 करोड़ की संपत्ति है, लेकिन गाड़ी एक भी नहीं बताई। वहीं, तेज प्रताप 2 करोड़ 83 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। इससे पहले साल 2015 में चुनाव आयोग को जो हलफनामा तेज प्रताप ने दिया था, उसमें उनकी संपत्ति 2,00,97,699 करोड़ रुपए थी। अब कुल संपत्ति में उनके पास 1 करोड़ 22 लाख रुपए की चल संपत्ति है। इसमें 1 लाख, 25 हजार रुपए नकद हैं, जबकि 14.87 लाख रुपए बैंक में जमा हैं। एक सीबीआर-1000 आरआर बाइक और एक बीएमडब्ल्यू कार है। इन गाड़ियों की कीमत क्रमश: 15.46 लाख और 29.43 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास अचल संपत्ति के रूप में 1.60 करोड़ रुपए की जमीन भी है।

    कागजों में तेजप्रताप से 1 साल बड़े हैं तेजस्वी

    कागजों में तेजप्रताप से 1 साल बड़े हैं तेजस्वी

    लालू के बेटों के एफिडेविट देखने पर यह भी पता चला है कि, तेजस्वी यादव की संपत्ति पांच साल में दो गुना हो गई। लेकिन, गाड़ी एक भी नहीं है। केस भी एक से बढ़कर 11 हो गए हैं। एक अन्य चौंकाने वाली बात यह है कि, कागजों में तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेज प्रताप से एक साल बड़े दिखाए गए हैं। तेजस्वी ने जहां अपनी उम्र 31 साल बताई, वहीं उनके भाई तेजप्रताप ने अपनी उम्र 30 साल बताई है। पिछले चुनाव के वक्त भी ऐसा हुआ था। कागजों में उस समय भी तेजस्वी 26 साल के और तेजप्रताप 25 साल के थे।

    मुकदमों में भी तेजस्वी तेजप्रताप से आगे

    मुकदमों में भी तेजस्वी तेजप्रताप से आगे

    तेजस्वी भले ही तेज प्रताप से ज्यादा अमीर हों, लेकिन उनके नाम एक भी गाड़ी नहीं दिखाई गई है। अपने उूपर दर्ज आपराधिक मुकदमों में भी तेजस्वी तेजप्रताप से आगे हैं। अब तेजस्वी पर 11 केस केस चल रहे हैं, जबकि पिछली बार एक ही था।

    टैक्स चुकाने की बात की जाए तो तेजस्वी ने 2019-20 में सिर्फ 2.89 लाख रुपए का टैक्स जमा किया। उससे पहले तेजस्वी ने 2015-16 में 39.80 लाख रुपए का टैक्स दिया था। 2016-17 में तेजस्वी ने 34.70 लाख रुपए, 2017-18 में 10.93 लाख रुपए और 2018-19 में 1.41 लाख रुपए आईटीआर भरा। यानी, 2015 के बाद से उनका टैक्स कम ही होता गया, जबकि संपत्ति बढ़ती जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+