बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बाहुबली नेता शाहबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

पटना। बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के साथ-साथ अब पार्टियों ने तीसरे चरण के लिए भी प्रत्याशियों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राजद ने 34 दावेदारों को बीती रात सिंबल दिया। वहीं एक और खबर सामने आ रही है कि राजद के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। यही कारण है कि हिना ने अपने करीबी हरिशंकर यादव की दावेदारी पर ही मुहर लगा दी।

Bihar assembly elections 2020 rjd distribute 34 party symbol for third phase election

इस दौरान जदयू से राजद में शामिल हुए पूर्व मंत्री रमई राम को बोचहां विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव का क्षेत्र बदलकर बहादुरपुर की जगह हायाघाट से टिकट दिया है। पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को सहरसा से टिकट दिया गया है। हालांकि लवली आनंद सुपौल से टिकट चाहती थीं। लेकिन इस सीट पर कांग्रेस के दावे के चलते लवली आनंद को यहां से टिकट नहीं दिया जा सका।

बिहार के चर्चित पूर्व सांसद व आइएएस कृष्‍णैया हत्‍याकांड में उम्रकैद भुगत रहे राजद नेता आनंद मोहन की बीवी लवली आनंद विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। लालू यादव की पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) ने लवली को सहरसा से टिकट दिया है। लवली के अलावा उसका बेटा चेतन आनंद भी राजद में शामिल हो चुका है। सहरसा विधानसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में वोटिंग होगी। जिसके वोट 7 नवंबर को डाले जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने जोकीहाट से वर्तमान विधायक शाहनवाज की जगह उनके भाई और पूर्व एमपी सरफराज आलम, रघुनाथपुर से हरिशंकर यादव, मीनापुर से राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव, सीतामढ़ी से सुनील कुमार, बेलसंड से संजय गुप्ता, गरखा से सुरेंद्र राम, सुगौली से इंजीनियर शशि भूषण सिंह, रानीगंज से अविनाश मंगलम, मधेपुरा से प्रो. चंद्रशेखर, महिषी से गौतम कृष्णा और मोरवा से रणविजय साहू को सिंबल दिया है।

इसके अलावा बोचहां से रमई राम, कुढ़नी से अनिल सहनी, सरायरंजन से अरविंद कुमार सहनी, गोरिया कोठी से नूतन वर्मा, बिहपुर से बुलो मंडल, नरपतगंज से अनिल कुमार यादव, परिहार से रितु जायसवाल, सुरसंड से अबू दोजाना, बाजपट्टी से मुकेश कुमार यादव, लौकहा से भरत मंडल, निर्मली से यदुवंश यादव, पिपरा से विश्वमोहन मंडल, त्रिवेणीगंज से संतोष सरदार को सिंबल दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+