Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुष्पम प्रिया ने जाहिर किया दुख, कहा- किसी को कोई अंदाजा नहीं कि मुझे कितना दुख है, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पटना। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही द प्लूरल्स पार्टी की तरफ से सीएम पद की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार न करने का दुख सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से इजहार किया है। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वह अपने सभी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर पा रही हैं। बिहार के पटना के बांकीपुर और मधुबनी के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं पुष्पम ने ट्वीट कर अपनी बात रखी और कहा कि मेरे प्रत्याशियों के पास पैसा और पावर नहीं है, सिर्फ मैं हूं।

bihar assembly elections 2020 pushpam priya choudhary social media post

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Bankipur Assembly seat का क्या है सियासी समीकरण ? | वनइंडिया हिंदी

    पुष्पम प्रिया ने ट्वीट में लिखा कि बांकीपुर, बिस्फी और बिहार में मैंने आपके लिये बिहार चुना है। फिर भी सभी प्रत्याशियों के लिए प्रचार नहीं कर पा रही। इसका मुझे कितना दुख है कोई अंदाज़ा नहीं लगा सकता। मेरे प्रत्याशियों के पास पैसा नहीं है, पावर नहीं है, सिर्फ़ मैं हूं...पुष्पम प्रिया। बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी ने गुरुवार को मधुबनी में अपनी पार्टी के प्रत्याशी मधुबाला गिरी के लिये रोड शो किया।

    इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया यूजर्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे साथ जो लोग हैं, वह बिहार की जनता है। वह किसी अन्य ग्रह के लोग नहीं हैं। सीतामढ़ी से आने के बाद पुष्पम प्रिया चौधरी को पलूरल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मधुबनी के टाउन क्लब फील्ड में पहले स्वागत किया। स्वागत के बाद पुष्पम प्रिया चौधरी का रोड शो शुरू हुआ। पुष्पम का रोड शो मधुबनी के स्टेशन चौक, गंगासागर चौक, तिलक चौक, शंकर चौक होते हुए निकला।

    बता दें कि पटना के बांकीपुर के अलावा मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा से पुष्पम प्रिया चौधरी खुद चुनाव लड़ रही हैं और गुरुवार को मधुबनी विधानसभा के अपने पार्टी के प्रत्याशी मधुबाला गिरी के लिए प्रचार के लिए पहुंची थीं।

    बता दें कि कुछ दिन पहले पुष्पम प्रिया चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल, बिहार में निष्पक्ष चुनाव के लिये राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर पुष्पम राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपना चाहती थीं इसी दौरान पुलिस ने इन्हे हिरासत में ले लिया था।

    उन्होंने खुद को रोके जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।पुष्पम प्रिया ने अपनी गिरफ्तारी की सूचना ट्विटर पर भी दी थी। पुष्पम प्रिया ने ट्वीट कर लिखा कि, आपने पांच घंटे तक अपनी पुलिस और अधिकारियों के माध्यम से मुझे परेशान किया है। इस दिन को नीतीश कुमार याद रखिएगा। मैं तुम्हारे लिए आ रहा हूं। भगवान आपका भला करे! पटना पुलिस ने पुष्पम प्रिया को कोतवाली थाना में रखा था। देर रात तक पुष्पम प्रिया को राज्यपाल से मिलने की इजाजत नहीं मिल सकी थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+