Bihar Election: आज PM मोदी कटिहार में जनसभा को करेंगे संबोधित, अखिलेश यादव भी भरेंगे हुंकार

Bihar News In Hindi Today, (3 November): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब प्रचार का माहौल चरम पर पहुंच चुका है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जैसे बड़े चेहरे एक साथ चुनावी दंगल में उतर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के ये दोनों बड़े नेता, अपने-अपने गठबंधन के लिए माहौल बनाने में जुट गए हैं।

bihar assembly election

आज कटिहार में पीएम मोदी की बड़ी जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 3 नवंबर को बिहार के कटिहार में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 3 बजे के बाद भसना के समीप निर्धारित सभा स्थल पर पहुंचेंगे और एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद के पक्ष में वोट मांगेंगे।

सुरक्षा और यातायात: पीएम के दौरे को लेकर कटिहार में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि 3 नवंबर को कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा, जो शाम 5 बजे के बाद ही खुलेगा। बंगाल और झारखंड से सटी सीमावर्ती इलाकों में भी विशेष चौकसी बरती जा रही है।

यूपी के दो सूरमाओं का चुनावी घमासान
चुनाव में अपने-अपने गठबंधन के लिए माहौल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (एनडीए) और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (इंडिया गठबंधन समर्थक) भी पूरी ताकत लगा रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ का ताबड़तोड़ प्रचार
सीएम योगी आदित्यनाथ एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। सीएम योगी ने बुधवार को सिवान, भोजपुर और बक्सर जिलों में रैलियां कीं। सिवान की रघुनाथपुर सीट पर उनका प्रचार इसलिए खास रहा, क्योंकि यहां से आरजेडी ने दिवंगत बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहाब को टिकट दिया है। योगी ने अपनी सख्त प्रशासक की छवि का इस्तेमाल करते हुए 'खौफ की राजनीति' के खिलाफ वोट मांगे।

बीजेपी सीएम योगी की सख्त छवि को भुनाकर एनडीए के विकास एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। उनकी सभाओं का उद्देश्य राजपूत और भूमिहार मतदाताओं को एकजुट करना भी है।

अखिलेश यादव की हुंकार
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी आज यानी 3 नवंबर को बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे। अखिलेश यादव 3 नवंबर को तीन जनसभाएं करेंगे। उनकी रैलियां पूर्वी चंपारण, सिवान के रघुनाथपुर (ओसामा शाहाब के समर्थन में) और कैमूर जिले में होंगी। उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हैं।

6 और 11 नवंबर को होने वाले मतदान के दो चरणों से पहले, बिहार में अब सियासी पारा चरम पर है, जहाँ बड़े नेताओं के तूफानी दौरे जारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+