Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election Results 2025: बंपर जीत के बाद भी बिहार में ऐसे बन सकती है गैर भाजपा सरकार

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम जारी हो चुके हैं। बिहार में इस बार के चुनाव परिणाम अप्रत्याशित रहे, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की 242 सीटों में से 202 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं महागठबंधन 35 सीटें पर ही सिमट कर रह गया। ओवैसी की एआईएमआईएम ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लिए यह 2010 के बाद का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।

इस बार के बिहार चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और दूसरे नंबर पर उसकी सहयोगी पार्टी नीतीश कुमार की जेडीयू है। भाजपा अपनी प्रचंड जीत पर खुशी से गदगद भले ही है लेकिन नीतीश कुमार जो 10वीं बार बिहार की मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। नीतीश कुमार अगर चाहे तो बिहार में आराम से भाजपा के समर्थन के बिना ही बिहार सरकार बना सकते हैं। जानिए आखिर कैसे?

Bihar Election Results 2025

एनडीए को मिली प्रचंड जीत, किसे मिली कितनी सीट?

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए चुनाव परिणाम के अनुसार एडीए गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों ने कुल 202 सीटों पर जीत हासिल की है, जिसमें भाजपा ने सर्वाधि‍क 89 सीटों पर जीत दर्ज की हैं। वहीं नीतीश कुमार की जेडीयू ने 85 सीटों पर, चिराग पासवान की LJP(RV) ने 19 सीटों पर और "हम" ने पांच सीटों पर जीत हासिल की है।

bihar chunav

महागठबंधन में किसे मिली कितनी सीट?

वहीं विपक्षी गठबंधन की बात करें तो तेजस्‍वी यादव की आरजेड ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है और उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। ओवैसी की एआईएमआईएम ने 5 और अन्‍य ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है।

बिहार में कैसे बन सकती है गैर भाजपा सरकार?

नीतीश कुमार जो पलटू चाचा के नाम से मशहूर हैं वो चाहे तो आराम से बिहार में गैर भाजपा की सरकार कैसे बन सकती है। याद रहे 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है और नीतीश की जेडीयू ने 85 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके मायने है कि बिहार में उसे सरकार बनाने के लिए 37 अतिरिक्‍त सीटों की जरूरत है। अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल कांग्रेस आरजेडी और AIMIM और अन्‍य विजयी उम्‍मीदवारों से हाथ मिला लेते हैं तो आराम से बिहार में गैर भाजपा सरकार बन सकती है।

ये सारे विपक्षी दल समर्थन देकर बनवा सकते हैं नीतीश सरकार

आरजेडी (25)

कांग्रेस(6)

लेफ्ट (3)

AIMIM (5)

IP गुप्ता (1)

कुल= 45 और बहुमत के लिए नीतीश की पार्टी को महज 37 के समर्थन की जरूर है। तो ऐसे में सारे दल मिलकर 85 सीटों पर जीत हासिल करने वाली जेडीयू को समर्थन देकर नीतीश कुमार की सरकार बनवा सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+