जमुई में सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- धारा 370 हटी तो राहुल और ओवैसी को हुई तकलीफ
जमुई। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के लिए बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमुई में जनसभा को संबोधित किया। जमुई विधानसभा क्षेत्र से इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी की प्रत्याशी हैं। लोगों को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्याथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का वदा किया तो उसे पूरा किया।कश्मीर में धारा 370 हटी तो तकलीफ राहुल गांधी या ओवैसी को हुई। अब पूरा कश्मीर घूमकर आ जाएं।

साथ ही उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान डर रहा है कि यदि भरत के खिलाफ कुछ भी करेंगे तो भारत के जवान एक नए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देंगे। अब पाकिस्तान भी भारत से डर रहा है। इसके अलावा राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जिन लोगों ने गरीबों के राशन के अलावा जानवरों का चारा भी खा लिया, उन लोगों से नौकरी देने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
अयोध्या में राम मंदिर का वदा किया तो उसे पूरा किया। कई लोगों के लिए परिवार ही पार्टी और पार्टी ही देश है। ये लोग देश और बिहार के बारे में नहीं सोच सकते। कांग्रेस-राजद ने देश के बारे में सोचा होता तो उनके शासनकाल में हर गरीब को मकान, रसोई गैस सिलेंडर, स्वास्थ्यो बीमा योजना मिल गई होती। इन लोगों के पास विकास की कोई सोच नहीं है। विकास नहीं हुआ, लेकिन घोटाले होते रहे।
बता दें कि जमुई के बाद भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र में अराह्न एक बजे जनता से रूबरू होंगे। फिर, अपराह्न 2:30 बजे पटना के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद आज शाम 4:40 बजे वे लखनऊ लौट जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications