तेजस्वी सूर्या ने राहुल और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- देश के दो युवराज बेल पर

समस्तीपुर। बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समस्तीपुर और भागलपुर जिला का दौरा किया। समस्तीपुर के भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या विपक्ष पर हमलावर रहे।

bihar assembly election 2020 tejasvi survya statement on rahul gandhi and tejashwi yadav

सूर्या ने बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकार बनने के बाद दस लाख लोगों को नौकरी देने के सवाल पर कहा कि रोजगार सृजन हस्ताक्षर करने से हो सकता है क्या। सिर्फ वही लोग बोल सकते हैं, जो वास्तविकता से जुड़े नहीं हैं।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: महागठबंधन से अलग हुई भाकपा माले, 30 सीटों की पहली सूची की जारी | वनइंडिया हिंदी

    सूर्या ने कांग्रेस और राजद पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी इसलिए गठबंधन में हैं क्योंकि दोनों पार्टी के युवराज आज बेल पर हैं। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार इसलिए साथ हैं क्योंकि दोनों 21वीं सदी के युवाओं की आकांक्षा, महत्वकांक्षा समझते हैं और विकास की बात बोलते हैं। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बिहार के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

    उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी स्थिति बिल्कुल साफ है कि पिछले 5 से 6 साल में केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार ने जो काम किया वह जन-जन तक पहुंचा है। बिहार में जो विकास हुए हैं वह यहां के युवा अब महसूस कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि एनडीए और दूसरी पार्टी में जिन्होंने भी ईमानदारी से एक दिन काम नहीं किया उन्हें रोजगार और बेरोजगारों पर बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मोदी जी के सत्ता में आने के बाद कई पार्टियों के युवराज बेरोजगार हो गए हैं इसलिए ऐसी बयानबाजी करते हैं।

    बता दें कि बिहार में तीन चरणों में मतदान होने वाला है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+