बिहारः तेजस्वी ने तेज प्रताप के लिए की रैली, कहा- समझिये पिता लालू यादव लड़ रहे हैं चुनाव

पटना। सोमवार को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़े भाई तेज प्रताप यादव के लिए प्रचार करने नेता प्रतिपक्ष और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हसनपुर उच्च विद्यालय के मैदान में अपने बड़े भाई और राजद प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा।

bihar assembly election 2020 tejashwi yadav did raily for tej pratap yadav

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: थमा गया First Phase के प्रचार का शोर, कई दिग्गज मैदान |वनइंडिया हिंदी

    तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 साल से प्रदेश में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहे और डबल इंजन की सरकार है। लेकिन थाने और ब्लॉक में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता। उन्‍होंने कहा कि दतवन के चक्कर में पेड़ मत उखाड़ फेंकिएगा। ऊंचा देखिए, ऊपर देखकर वोट दीजिए। हसनपुर की जनता तेज को भारी मतों से विजयी बनाइए। समझिए यहां से लालू प्रसाद ही चुनाव लड़ रहे हैं।

    जनता से पूछकर तेजस्वी यादव ने तेजप्रताप को जीत का माला भी पहना दिया। तेज प्रताप ने दस नवंबर को नीतीश सरकार की विदाई की तिथि भी तय कर दी। तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए हुए कहा कि वो हमें गाली देते हैं लेकिन हमें इसमें भी आशीर्वाद दिखता है।

    सभी में मौजूद लोगों का आह्वान करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने अपने पिता के अंदाज में कहा कि हसनुपर की जनता ध्यान से सुनो। चाहे सवर्ण, हो या पिछड़े , दलित हो या महादलित, सभी तेजस्वी को साथ लेकर चलो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+