बिहार चुनाव में जिन्ना: कांग्रेस कैंडिडेट पर हमलावर हुई भाजपा को रणदीप सुरजेवाला ने आडवाणी की दिलाई याद

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। विरोधियों को घेरने के लिए कोई भी पार्टी मौका नहां छोड़ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने टिकट बंटवारे को लेकर हो रहे बयानबाजी पर जवाब दिया है। कॉन्फ्रेंस में जाले से कांग्रेस उम्मीदवार के जिन्ना समर्थक होने के सवाल पर रणदीप सुरजेवाला ने इसे गलत बताया।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Jinnah विवाद पर Randeep Surjewala का BJP पर निशाना | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly election 2020 surjewala statement on party ticket controversy

    उन्होंने कहा कि मशकूर अहमद उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अध्यक्ष थे तो उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था कि एएमयू, संसद और मुंबई उच्च न्यायालयय से जिन्ना की मूर्ति को हटाया जाए। इसपर प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष जिन्ना की मजार पर मत्था टेके और हमसे सवाल पूछे जा रहे हैं।

    इस दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और शक्ति सिन्ह गोहिल सहित अन्य नेता मौजूद रहे। कांग्रेस प्रवक्ता ने जाले से कांग्रेस द्वारा जिन्ना समर्थक उम्मीदवार को टिकट दिए जाने पर मचे बवाल को लेकर भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नफरत की फैक्ट्री में विवाद की तैयारी कर रही है।

    साथ ही उन्होंंने कहा कि हमारे जाले उम्मीदवार ने जिन्ना की विचारधारा का कभी साथ नहीं दिया। जब वह एएमयू के छात्र थे, तो उन्होंने एएमयू, संसद और बॉम्बे उच्च न्यायालय से जिन्ना के चित्र हटाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कभी इसका जवाब नहीं दिया।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+