बिहारः कांग्रेस से आए नेता को मिला टिकट तो लग गई जदयू में इस्तीफे की झड़ी, 100 लोगों ने दिया इस्तीफा
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। टिकट बंटवारे को लेकर सभी पार्टियों में उठापटक जारी है। दूसरे पार्टी से आए नेताओं को टिकट मिलने पर भी बवाल शुरू है। इसी कड़ी में जदयू के अंदर भी दलदबदलू नेताओं को टिकट मिलने पर हंगामा हो रहा है। दरअसल, कांग्रेस से जदयू में आए सुदर्शन कुमार ने जब शेखपुरा के बरबीघा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया तो जदयू के कार्यकर्ता नाराज हो गए और एक साथ कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। बीघा विधानसभा 170 मे जदयू प्रभारी के पद पर कार्यरत डॉक्टर राकेश रंजन ने प्रेस वार्ता कर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि इस बार ऐसे विधायक को जदयू से टिकट देकर भेजा गया है जिसने आज तक जदयू के नाम पर कुछ भी नही किया है क्षेत्र में निवर्तमान विधायक जिन्हें जदयू से इस बार टिकट मिला है जनता काफी नाराज है।
इसके अलावा उन्होंने कहा है कि दलितों के हित की बात कोई सोचता ही नही है इसलिए डॉक्टर राकेश रंजन ने इस बार बरबीघा विधानसभा 170 से सामूहिक तौर पर लगभग एक सौ 100 लोगो ने इस्तीफा दे दिया है और कहा है कि इस बार निर्दलीय चुनाव लड़कर माननीय मुख्यमंत्री का हाथ को मजबूत करने का काम करेंगे।
बता दें कि लोजपा में भी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि सुनील पांडेय चार बार विधायक रह चुके हैं। दरअसल, सुनील पांडेय इस बार तरारी विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट पर तुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन यह सीट एनडीए के खाते में चली गई है। जिससे उनकी नाराजगी बढ़ गई और कयास लगाया जा रहा था कि सुनील पांडेय तरारी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications