रणदीप सुरजेवाला का आरोप, कहा- भाजपा नीतीश, चिराग और ओवैसी के साथ खेल रही है ट्रिपल गेम
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेजी से हो रही है। सभी पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पटना साहिब स्टेशन के पास महागठबंधन के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर नीतीश कुमार, चिराग पासवान और असद्दुीन ओवैसी के साथ ट्रिपल गेम खेलने का आरोप लगाया है।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। यही वजह है कि भाजपा जदयू के विरोध में लोजपा को आगे किया है। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के खिलाफ 122 सीटों पर लोजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जिसमें कई सीटों पर भाजपा के नेता लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोजपा आज भी भाजपा के साथ है, इसलिए भगवा पार्टी की यह चालाकी प्रदेश की जनता बखूबी समझ रही है।
वहीं सुरजेवाला ने अपने भाषण में सीएम नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्ष 2015 में बिहार की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बनाई थी, लेकिन नीतीश कुमार ने बाद में लोकतंत्र का गला घोटकर भाजपा से हाथ मिला लिया।
सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कि नीतीश कुमार के उसी पाप की सजा इस विधानसभा चुनाव में उन्हें मिल रही है।उन्होंने बिहार के चुनाव को बदलाव का चुनाव, विकास और प्रगति का चुनाव करार देते हुए मतदाताओं से महागठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications