बिहारः चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर फिर से दिया बड़ा बयान
पटना। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने पार्टी की जीत को लेकर काफी भरोसा जताया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोजपा जदयू से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और हमारी पार्टी जदयू से ज्यादा सीट लेकर आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब वह पिता के श्राद्ध कार्यक्रमों से खाली हो चुके हैं इसलिए अब हम लोग इस प्रण के साथ जुट जाएंगे कि वर्तमान मुख्यमंत्री अब कभी सीएम न बनें।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी एनडीए से अलग हो गई थी। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ लागातार बयान दे रहे हैं लेकिन चिराग पासवान बीजेपी को लेकर नरम रुख अपनाए हुए हैं। भाजपा बार-बार इस बारे में बयान दे रही है कि एलजेपी एनडीए गठबंधन में शामिल नहीं है वो अकेले चुनाव लड़ रही है वहीं चिराग पासवान लगातार पीएम मोदी को लेकर बयान दे रहे हैं। दो दिन पहले चिराग पासवान ने ये कहा था कि मुझे पीएम मोदी को फोटो की जरुरत नहीं हैं पीएम मेरे सीने में बसते हैं।
बता दें कि चिराग ने अपने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से खाल अपील कर प्रदेश की राजनीति को नई हवा दी है। दरअसल, देश के प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी मंगवार को शाम 6 बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में हिस्सा ले रही बिहार की लोकजनशक्ति पार्टी एलजेपी के प्रमुख चिराग पास ने एलजेपी प्रत्याशियों से प्रधानमंत्री के आज शाम को दिए जाने वाले भाषण को लेकर विशेष अपील की है।
चिराग पासवान ने अपने ट्वीटर पर पोस्ट साक्षा करते हुए एलजेपी प्रत्याशियों से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महत्वपूर्ण जानकारी सभी देशवासियों से साझा करेंगे। देशवासियों से अपील है की राष्ट्रहित में किए जा रहे इस सम्बोधन को सुने। इसके साथ ही उन्होंने लिखा बिहार में LJP4India के सभी प्रत्याशी से अपील है की क्षेत्र की जनता के साथ सम्बोधन सुने। कोरोना के कारण दूरी का भी ध्यान दें।












Click it and Unblock the Notifications