JDU नेता नीरज कुमार ने कहा- बेशर्म, बेअदब सम्मान मांगते हैं जंगलराज के युवराज बिहार मांगते हैं
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव शनिवार को होने वाला है। वहीं झारखंड हाईकोर्ट में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। दुमका ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव आधी सजा काट चुके हैं। इसी आधार पर उन्होंने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। हाईकोर्ट अगर लालू को जमानत दे देता है तो लालू यादव के बाहर निकलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Recommended Video
वहीं, इस सुनवाई के मसले पर जदयू नेता नीरज कुमार ने हमला बोला है। नीरज कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कैदी नंबर 3351 आदतन अपराधी है। बेल पर सुनवाई न्यायिक प्रक्रिया है, लेकिन लालू यादव किसी आंदोलन में जेल नहीं गए थे। भ्रष्टाचार के आरोप में लालू जेल में हैं और वे आदतन अपराधी हैं। लालू का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है।
इसके साथ ही जदयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव और चिराग पासवान पर भी कविता के जरिये हमला बोला। उन्होंने महागठबंधन की तरफ से सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव और राजद को अपने निशाने पर लेते हुए अपने ट्वीट में लिखा, वो बिहार नहीं चारागाह चाहते हैं। जंगलराज के युवराज तेजस्वी यादव फिर जंगलराज चाहते हैं। लूट-खसोट की बयार चाहते हैं। सुशासन नहीं दुःशासन राज चाहते हैं। नौवीं फेल ने क्या तरकीब अपनाया, उड़नखटोले के माफिक युवाओं को नचाया. बेशर्म, बेअदब सम्मान मांगते हैं जंगलराज के युवराज बिहार मांगते हैं।
इसके अलावा जेडीयू नेता के निशाने पर लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान भी रहे। उन्होंने ट्वीट में लिखा, तुम तो ठहरे कलाकार, साथ क्या निभाओगे चुनाव बाद बंगले में बन्द हो जाओगे। एक बार बंगले में क्या नौटंकी तुमने की थी टेक-टेक, री टेक से गुरु दक्षिणा क्या खूब दी थी। सपना फर्स्ट बनने का, ट्रेलर खूब दिखाया है। तुम तो ठहरे कलाकार, साथ क्या निभाओगे चुनाव बाद बंगले में तुम तो बन्द हो जाओगे।












Click it and Unblock the Notifications