JDU प्रत्याशी ने तेजप्रताप पर कसे तंज, कहा- जो अपनी बीवी को नहीं संभाल पाया, वो हसनपुर क्या संभालेगा

समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षियों पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू है। बिहार के समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर जेडीयू प्रत्याशी ने तंज कसा है। दरअसल, तेज प्रताप इस बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने एवं हसनपुर को जिला बनाने का वादा कर दिया है।

Bihar assembly election 2020 jdu candidate comment on tej pratap yadav

Recommended Video

    Bihar Election 2020: आइये आज मिलते हैं लालू के मनमौजी 'लाल' Tej Pratap Yadav से | वनइंडिया हिंदी

    जेडीयू विधायक और प्रत्याशी राजकुमार राय ने कहा कि हसनपुर को जिला बनाने की घोषणा जैसे ही तेज प्रताप यादव द्वारा की गई तो ताली जरूर मिली, लेकिन क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया कि क्या यह इनकी कोई और नौटंकी है। जो अपने परिवार को नहीं चला सके, अपनी बीवी को नहीं संभाल सका, वो हसनपुर को क्या चलाएगा।

    अब इस पर जेडीयू के प्रत्याशी राजकुमार राय ने पलटवार करते हुए तंज किया है। राजकुमार राय ने कहा कि लालू प्रसाद के समय में कोई विकास का काम नहीं हुआ था। हमारी ही सरकार में विकास का सारा कार्य हुआ है। बीते 10 सालों में हसनपुर में मैंने खूब काम किया है। यहां के नौजवानों की मांग है कि यहां डिग्री कॉलेज खुले इसके लिए हमने मुख्यमंत्री से भी मांग की है। इस बार इसे पूरा कर देंगे।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि यह मिथिला और माता सीता की धरती है। हम उस धरती के पुत्र हैं और यहां महिलाओं का सम्मान होता है। लालू यादव का परिवार महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानता है। तेज प्रताप की नौटंकी यहां के लोग अच्छी तरह से जानते हैं, जो अपनी बीवी का नहीं हुआ है, वो हसनपुर का क्या होगा।

    वहीं सीएम नीतीश कुमार भी लालू प्रसाद यादव की बहू ऐश्वर्या राय को लेकर राजद पर हमला कर रहे हैं। बता दें कि इसी मंच पर सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव की बहू ऐश्वर्या राय के बहाने लालू फैमिली पर जमकर निशाना साधा और कहा कि महिलाओं का अपमान बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार को उन्होंने जंगल राज से निकालकर विकास के रास्ते पर लाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+