Bihar Election 2020: पूर्व अधिकारी और राजद के कटिहार जिला महासचिव भोला पासवान का इंटरव्यू, देखिए

पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।

bihar assembly election 2020 interview with rjd katihar mahasachiv bhola paswan

वन इंडिया हिंदी ने जनप्रतिनिधियों से बात कर उनके कार्यकाल के दौरान हुए काम का लेखा जोखा जनता के बीच लाने का फैसला किया है। ताकि जनता होने वाले चुनाव में निष्पक्ष रूप से अपना जनप्रतिनिधि चुन सके। इसी कड़ी में वन इंडिया हिंदी ने पूर्व अधिकारी और राजद के कटिहार जिला महासचिव भोला पासवान से खास बातचीत की।

बता दें कि राजद ने तीसरे चरण के चुनाव के लिओ 34 प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबह रविवार देर रात दे दिया। इस दौरान जदयू से राजद में शामिल हुए पूर्व मंत्री रमई राम को बोचहां विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव का क्षेत्र बदलकर बहादुरपुर की जगह हायाघाट से टिकट दिया है।

पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को सहरसा से टिकट दिया गया है। हालांकि लवली आनंद सुपौल से टिकट चाहती थीं। लेकिन इस सीट पर कांग्रेस के दावे के चलते लवली आनंद को यहां से टिकट नहीं दिया जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+