Bihar Election 2020: जमुई से आरजेडी विधायक विजय प्रकाश से वन इंडिया हिन्दी की खास बातचीत, देखिए

पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।

bihar assembly election 2020 interview with rjd jamui mla vijay prakash

वन इंडिया हिंदी ने जनप्रतिनिधियों से बात कर उनके कार्यकाल के दौरान हुए काम का लेखा जोखा जनता के बीच लाने का फैसला किया है। ताकि जनता होने वाले चुनाव में निष्पक्ष रूप से अपना जनप्रतिनिधि चुन सके। इसी कड़ी में वन इंडिया हिंदी ने जमुई विधानसभा सीट से राजद विधायक विजय प्रकाश से खास बातचीत की।

Recommended Video

    पटनाः विजय प्रकाश ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, बेरोजगारी पर खुली बहस की चुनौती दी

    बता दें कि साल 2015 में महागठबंधन की सरकार में विजय प्रकाश को मंत्री पद मिला था। विजय प्रकाश महागठबंधन की सरकार में श्रम मंत्री रह चुके हैं। हालांकि महगठबंधन के टूटने के बाद उनका मंत्रालय खत्म हो गया था। वहीं साल 2016 में विधायक विजय प्रकाश की पत्नी विनीता प्रकाश जमुई में जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीती थीं।

    साल 2019 में बिहार के पूर्व मंत्री और जमुई से राजद विधायक विजय प्रकाश अपनी सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। राजद विधायक ने मीडिया के माध्यम से यह मांग की है कि उनके वर्तमान सुरक्षाकर्मी को हटाकर दूसरे और सही सुरक्षाकर्मी को तैनात किए जाएं, क्योंकि वर्तमान सुरक्षाकर्मी पर अब उन्हें विश्वास नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+