Bihar Election 2020: ठाकुरगंज विधायक नौशाद आलम की वन इंडिया हिन्दी से खास बातचीत, देखिए

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी और उसके घटक दलों के साथ-साथ महागठबंधन भी चुनाव की तैयारियों में कूद पड़ा है। हालांकि अभी भी महागठबंधन को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आ रही हैं। वहीं पार्टियों में नेताओं की नाराजगी का सिलसिला भी शुरू हो गया, जिसको खत्म करने में हर पार्टी प्रमुख जुटा हुआ है।

Recommended Video

      Bihar Election 2020: ठाकुरगंज विधायक नौशाद आलम की वन इंडिया हिन्दी से खास बातचीत, देखिए
      bihar assembly election 2020 interview with jdu mla naushad alam

      इन्हीं सब मुद्दों को लेकर वन इंडिया ने बिहार के ठाकुरगंज विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक नौशाद आलम से खास बातचीत की। बता दें कि विधायक नौशाद आलम ने साल 1998 में पहली बार राजनीतिक कदम रखा था। नौशाद आलम ने साल 2010 में लोजपा के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था और साल 2012 में उन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का दामन थाम लिया।

      इसके बाद वह नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़कर दूसरी बार विधायक बने थे। हालांकि साल 2015 की सरकार में उन्हें कोई मंत्रालय पद नहीं मिला था।

      पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और विधायक नौशाद आलम ने इस साल होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि हम लोगों ने शासन के दौरान जो काम किया है उसे लोगों के बीच बताने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग आम जनता को जाति-बिरादरी के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि हम जनता से वादा करते हैं कि हम बेहतर काम करने की कोशिश करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+