Bihar Election 2020: बीजेपी के पूर्व विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी आशा देवी का इंटरव्यू, देखिए
पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।
Recommended Video


वन इंडिया हिंदी ने जनप्रतिनिधियों से बात कर उनके कार्यकाल के दौरान हुए काम का लेखा जोखा जनता के बीच लाने का फैसला किया है। ताकि जनता होने वाले चुनाव में निष्पक्ष रूप से अपना जनप्रतिनिधि चुन सके। इसी कड़ी में वन इंडिया हिंदी ने बीजेपी के पूर्व विधायक और बड़हरा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी आशा देवी से खास बातचीत की।
बता दें कि पूर्व विधायक आशा देवी को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी गतिविधियों और एनडीए गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि आशा देवी बड़हरा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। आशा देवी ने बहुत पहले जदयू का दामन भी छोड़ दिया था।
पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। कोरोना को देखते हुए चुनाव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
यही कारण है कि बूथों पर बने गोले में ही मतदाताओं को खड़ा होना होगा। यानी कतार लंबी नहीं होगी। थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सेनेटाइज और ग्लव्स देने के लिए अलग कर्मचारी तैनात रहेंगे। प्रत्येक मतदाता को ग्लव्स लगाकर ही मतदान करना होगा। सभी मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर की व्यवस्था होगी।












Click it and Unblock the Notifications