बिहार क्रान्ति महासम्मेलन में दिग्विजय सिंह ने राम विलास और चिराग पासवान को महागठबंधन से जुड़ने का दिया न्यौता

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने वर्चुअल रैली के माध्यम से चुनावी बिगूल फूंक दिया है। इसी कड़ी में जदयू के बाद अब कांग्रेस ने भी वर्चुअल रैली की शुरुआत कर दी है। बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान और रामविलास पासवान को कांग्रेस से जुड़ने का न्यौता दिया है। महासम्मेलन में दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दें और वह बिहार के अवसरवादी और दूसरी सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए महागठबंधन के साथ आएं।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Digvijay Singh का न्योता, महागठबंधन ज्वाइन करे LJP | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly election 2020 congress digvijay singh offer chirag and ramvilas paswan for joining mahagathbandhan

    वहीं दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का भाजपा से पुराना गठजोड़ है। कांग्रेस ने सोमवार को बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन से राज्य में चुनावी अभियान का श्रीगणेश किया और इसकी शुरुआत चंपारण से की गई।

    पश्चिमी और पूर्वी चंपारण से लेकर पटना और दिल्ली के मंच से राज्य में सत्ता परिवर्तन का उद्घोष किया गया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद सिने अभिनेता सह राज्यसभा सांसद राजबब्बर ने आरोप लगाया कि बिहार की जनता परेशान है, लेकिन सरकार झूठी उपलब्धियां गिना रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने कहा कि बीते 15 सालों में राज्य बेपटरी हो गया।

    उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार में विशेष राज्य का दर्जा मांगने वाले मुख्यमंत्री अब क्यों खामोश हैं। वहीं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि क्रांति का अर्थ ही बदलाव है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य की जनता किसी छलावे में आने वाली नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+