सीएम योगी ने कहा- आज से 15 साल पहले बिहार के युवा अपनी पहचान छुपाने के लिए मजबूर थे
पटना। बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के बीच दूसरे चरण के लिए कई नेताओं ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार के गरियाकोठी, सिवान में जनसभा की। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव और अन्य दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज से 15 साल पहले बिहार के युवा अपनी पहचान छुपाने के लिए मजबूर थे। ऐसा संकट पैदा करने वाले लोग आज बिहार में फिर से रोजगार का लॉलीपॉप दिखाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। इनके लालच में बिहार के युवाओं को नहीं आना चाहिए। आदतें जल्दी जाती नहीं हैं।

साथ ही सीएम योगी ने कहा कि भ्रष्टाचार का टैग लगा है उनपर, वो उनमें से नहीं जाएगा। चुनाव में हमको देखना होगा। जातिवाद की राजनीति ने बिहार को पीछे करने का काम किया। वहीं सिवान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इमरान खान पाकिस्तान का प्रधानमंत्री दुनिया में भीख मांगता फिरता है भारत से बचा लो। उन्होंने कहा कि यह है न्यू भारत। यह है भारत के युवाओं का शौर्य। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो देश में आतंकवाद नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है।
Recommended Video
इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि अगर पश्चिम चंपारण के लोग जम्मू कश्मीर में घर बनाना चाहते हैं तो वह अब आसानी से बना सकते हैं। अब आपको कोई नहीं रोक सकता।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में मां सीता और जनक जी का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि मैं आज दरभंगा आकर काफी खुश हूं। पीएम मोदी ने रैली में नीतीश कुमार को अपना मित्र बताया। उन्होंने कहा कि इस बार फिर नीतीश सीएम बनेंगे, ऐसे में सभी लोग एनडीए को वोट देकर जिताएं। पीएम मोदी ने कहा कि सदियों की तपस्या के बाद, अब आखिरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि वो सियासी लोग जो बार-बार हमसे तारीख पूछा करते थे, बहुत मजबूरी में वो भी तालियां बजा रहे हैं। हमने कहा था कि हर किसान के बैंक खाते में सीधी मदद भेजेंगे- आज करीब-करीब एक लाख करोड़ रुपए की सीधी मदद किसान के खाते में जमा कराई जा चुकी है।
हमने कहा था- हर गरीब का बैंक खाता खोलेंगे- आज 40 करोड़ से ज्यादा गरीबों का बैंक खाता खुल चुका है। हमने कहा था कि हर गरीब बहन-बेटी की रसोई में मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाएंगे। उज्जवला योजना ने बिहार की भी करीब 90 लाख महिलाओं को लकड़ी के धुएं से मुक्त किया है। हमने कहा था कि हर गरीब को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे। आज बिहार के भी हर गरीब को ये सुविधा मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications