खगड़िया में सीएम नीतीश कुमार ने कहा- कुछ लोगों का काम है सिर्फ बोलना, हम काम में विश्वास रखते हैं
खगड़िया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को खगड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने परबत्ता विधानसभा के भगवान हाई स्कूल के मैदान पर एनडीए के जदयू प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ जदयू प्रवक्ता संजय सिंह भी आये थे। मंच पर परबत्ता के निवर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह, जदयू नेता राजकिशोर यादव, रवि यादव और NDA के सभी सहयोगी दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Recommended Video
वहीं मुख्यमंत्री को सुनने के लिए चिलचिलाती धूप में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज चुनाव आने पर लोग तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। नौकरी देने की घोषणा पत्र जारी हो रहा है, जिस समय मौका मिला था उस समय क्यों नहीं विकास किए।
सीएम ने कहा कि याद कीजिए पहले के राज में दंगा, नरसंहार और अपहरण होता था। कोई भी लोग सुरक्षित नहीं था। हमने हर क्षेत्र में विकास किया है। पहले की बिजली की स्थिति को याद कीजिए क्या था, आज की बिजली की स्थिति को देखिए। पहले लालटेन का युग था। पहले 700 मेगावाट बिजली की खपत थी। वहीं आज 6000 मेगावाट बिजली की खपत है।
साथ ही उन्होंने कहा कि आज लोग खेत की सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन ले रहे हैं। कुछ लोग पैसे कमाने में जेल जाते हैं फिर भी इससे बाज नहीं आते हैं। शाम होते हीं डर से लोग घर से नहीं निकलते थे। कितने अपराध होते थे। डर से लोग पलायन कर गए थे हमने कानून का राज स्थापित किया।
साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि हमने महिलाओं को पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। पुलिस की भर्ती में महिलाओं को आरक्षण दिया आज हर जगह आपको महिला सिपाही दिख जाएंगी। हर घर नल योजना, शौचालय योजना सब हमारी सरकार की देन है। पहले लड़कियां प्राथमिक के बाद स्कूल नहीं जाती थी। उसमें ज्यादा संख्या अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के बच्चे थे। मैंने पोशाक योजना चलाया। फिर हाई स्कूल के लड़के-लड़कियों के लिए साइकिल योजना के बारे में बताया।
साथ हीं कहा कि विकास के लिए एक बार और मौका दें और परबत्ता से संजीव को जीता कर हमारे हाथों को मजबूत करें। कुछ लोगों का काम है सिर्फ बोलना। हम काम पर विश्वास करते हैं।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बिहार में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर हमला बोला। जेपी नड्डा ने कहा ति मैं तेजस्वी से बड़े साफ मन से पूछना चाहता हूं कि आपने अपने माता-पिता जो साढ़े सात साल मुख्यमंत्री रहे, उनका चेहरा पोस्टर से क्यों हटा दिया। चेहरा हटाया तो अब बिहार की जनता से माफी क्यों नहीं मांगते हो।












Click it and Unblock the Notifications