बिहार विधानसभा चुनाव 2020: साइकिल से वोट देने पहुंचे कृषि मंत्री प्रेम कुमार
गया। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज 71 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान वोट देने के लिए बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार साइकिल चलाकर बूथ पर पहुंचे। मंत्री प्रेम कुमार ने गया के स्वराजपुरी रोड स्थित जीरादेई भवन में बूथ संख्या 120 पर मतदान किया। कृषि मंत्री मतदान केंद्र में जाने से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, पुत्र व कई समर्थक मौजूद थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रेम कुमार ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और हाथों में दस्ताने पहन रखा था।

इस दौरान कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया के लोगों का एक बार फिर से उन्हें आशीर्वाद मिलेगा। इस बार वे दो गुना ज्यादा बहुमत से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में पहले चरण के 71 सीटों पर सभी एनडीए प्रत्याशियों की जीत होगी। क्योंकि जनता ने विकास का मन बना लिया है। हमारी सरकार में विकास के व्यापक काम हुए हैं। पटना का गंगा जल गया पहुंच रहा है। इसके साथ ही सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य कई क्षेत्रों में व्यापक विकास हुआ है।
Recommended Video
सीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी यह तय करेगी कि बिहार में सीएम कौन होंगे। हम पार्टी के निर्णय के साथ हैं। कृषि मंत्री ने मास्क पर भी पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह छपा हुआ था। जब आचार संहिता को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि उनकी मंशा नियम उल्लंघन की नहीं है। वहीं साइकिल से बूथ पर जाने के बारे में मंत्री प्रेमकुमार ने कहा कि वह पर्यावरण संरक्षण को लेकर सचेत हैं। चाहते हैं कि लोग वाहनों का कम से कम प्रयोग करें ताकि प्रदूषण कम से कम हो। यही संदेश देने के लिए वह साइकिल पर मतदान करने जा रहे हैं।
प्रेम कुमार ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। हर मतदाता को अपने इस मताधिकारी का प्रयोग करना चाहिए। वह पूरे परिवार के साथ वोट डालने आये हैं। इसी तरह सबसे अपील कर रहे हैं कि हर कोई मतदाता बन चुके परिवार के एक-एक सदस्य के साथ बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।












Click it and Unblock the Notifications