केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का तेजस्वी पर हमला, कहा- नौवीं फेल बिहार का सीएम बनने का देख रहे हैं सपना
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी के नेता अपने प्रत्याशियों के प्रचार में खूब जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को केंद्रीय मंत्री और आरा से सांसद आरके सिंह ने आरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अमरेंद्र सिंह के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको अपना नाम तक लिखने नहीं आता है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो इंसान आठवीं और नौवीं कक्षा तक पढ़ा हो, वो अब बिहार का सीएम बनने का सपना देख रहा है। सांसद आरके सिंह ने कहा कि बिहार की जनता मंदबुद्धि नहीं है जो किसी अनपढ़ को अपना मुख्यमंत्री बना दें।
Recommended Video
आरके सिंह ने कहा कि हमारे जिला को, हमारे संसदीय क्षेत्र को कुछ लोग पहले वाला क्षेत्र बनाना चाहते हैं। वैसा क्षेत्र जो 1990 से 2000 के बीच हुआ करता था। लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांट कर, नफरत पैदा करना चाहते हैं। लेकिन उनके मंसूबों को भाजपा कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो जात-पात की बात करती है और ना ही नफरत फैलाने का काम करती है।
वहीं केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण में माले पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि माले हत्यारों की पार्टी है, माले का खूनी इतिहास रहा है। यह पार्टी लाशों की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि माले प्रत्याशी ने आरा को 'शाहीन बाग' बनाकर अशांति फैलाने का प्रयास किया था। परंतु यहां कि जनता ने देशविरोधी मंसूबों को ध्वस्त करने का काम किया है।
भोजपुर में चुनावी रैली में शामिल होने जा रहे केंद्रीय मंत्री आर के सिंह (RK Singh) के काफिले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान प्रदर्शनकारी काले झंडे लेकर मंत्री का गाड़ी के सामने आ गए। गाड़ी पर काले झंडे भी मारे गए। बुधवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक जनसभा को संबोधित करने बिहार पहुंचे थे।
इसी में शामिल होने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भी अपने काफिले के साथ सड़क मार्ग से जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री का काफिला भोजपुर जिले के बरहरा क्षेत्र से गुजर रहा था इसी दौरान बड़ी संख्या में सड़क पर खड़े लोगों ने मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए। इस दौरान कुछ युवक मंत्री की गाड़ी के सामने आ गए जिसके चलते गाड़ी रोकने पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications