Land for Jobs घोटाला मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत
Land For Jobs मामले में बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है, भाजपा नेता लगातार राजद पर हम बोल रहे हैं। वहीं बुधवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राजद सांसद मीसा भारती को राहत दी है।
रेलवे में नौकरी के बदले ज़मानी मामले में मामले में CBI और ED की जांच अभी जारी है। आपको बता दें कि दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से 22 सितंबर को ही लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती के अलावा 14 लोगों के खिलाफ समन जारी किया गया था।

बुधवार को कथित ज़मीन घोटाला मामला में यादव परिवरा दिल्ली की कोर्ट में पेश हुआ, जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, राजद से राज्यसभा सांसद मीसा भारती मौजूद थीं। अदालत में पेशी के बाद उन्हें यादव परिवार को ज़मानत मिल गई है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सुनवाई से पहले ही पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा था कि कुछ भी गलत नहीं किया है, इसलिए किसी प्रकार का डर नहीं है। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पर नौकरी के बदले रिश्वत में ज़मीन की रजिस्ट्री का आरोप है।
लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि जब वह 2004 में रेल मंत्री थे, तो उन्होंने अपने कार्यकाल में रेलमंत्री रहते हुए रेलवे (ग्रुप डी) में नौकरी के लगाने के नाम पर ज़मीन की रजिस्ट्री अपने परिवार के नाम पर करवाई थी।












Click it and Unblock the Notifications