Bihar Political News: जदयू की बैठक में बड़ा ऐलान, इस्तीफ़ा देने जा रहे CM नीतीश
Bihar CM Nitish Kumar Resign: बिहार में सत्ता परिवर्तन लगभग हो चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफ़ा देने का बड़ा फ़ैसला ले लिया है। जदयू की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने यह फ़ैसला लिया है कि वह इस्तीफा देने जा रहे हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधायकों के सामने भावुक दिखे, उन्होंने कहा कि हम अपनी पार्टी के एजेंडे पर बिहार में सरकार नहीं चल पा रहे थे। बस संक्षिप्त भाषण देते हुए जेडीयू के विधायकों को अपना फैसला सुनाया।

जदयू विधायकों ने भी सीएम नीतीश कुमार के फ़ैसले का स्वागत किया है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने यह शर्त रखी थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले इस्तीफ़ा दें, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी समर्थन पत्र देगी।












Click it and Unblock the Notifications